Vijay Diwas 2020/1971: वॉर मेमोरियल पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए जवानों को दी श्रद्धांजलि, राजनाथ सिंह भी मौजूद

आज का दिन विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। क्योंकि आज 16 दिसंबर 1971 को भारत ने पाकिस्तान को युद्ध में हराया था। इस युद्ध को आज 50 साल हो गये है। इस युद्ध के बाद ही बांग्लादेश का जन्म हुआ था। इस युद्ध में करारी हार झेलने के बाद पाकिस्तान के 93 हजार सैनिकों को आत्मसमर्पण किया था। भारत की ये जीत और बांग्लादेश का जन्म के रूप में आज 16 दिसंबर को विजय दिवस के तौर पर मनाया जाता है।
पीएम मोदी राष्ट्रीय समर स्मारक पहुंचे
राष्ट्रीय समर स्मारक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचकर इस युद्ध के सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद 4 स्वर्णिम विजय मशाल प्रज्जवलित किए। इन मशालों को देश के अलग अलग कोनों में ले जाया जाएगा। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी जब सैनिकों को श्रद्धांजलि दे रहे थे तो उस दौरान राजपथ पर लड़ाकू विमानों ने फ्लाई पास्ट भी किया।
दिल्ली: स्वर्णिम विजय वर्ष समारोह के अवसर पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचे।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 16, 2020
इस अवसर पर उन्होंने स्वर्णिम विजय दिवस पहचान चिन्ह का अनावरण किया। pic.twitter.com/MLBaFJxlWC
राजनाथ ने पीएम मोदी का किया स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राजनाथ सिंह ने स्वागत किया है। पीएम मोदी यहां कुछ देर पहले पहुंचे। यहां पर रक्षा मंत्री इसके बाद पीएम मोदी ने 1971 युद्ध के शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर 1971 युद्ध के सैनिक भी यहां मौजूद रहे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय समर स्मारक पर स्वर्णिम विजय वर्ष के लोगो का अनावरण किया। इसी के साथ पूरे साल तक चलने वाले स्वर्णिम विजय वर्ष समारोह की शुरुआत हो गई है।
राफेल राजपथ पर करेगा फ्लाई पास्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब यहां शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देंगे उस वक्त भारत के सबसे आधुनिक विमान राफेल राजपथ पर फ्लाई पास्ट करेंगे और शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय समर स्मारक में सेना के जवानों का कार्यक्रम शुरू हो गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह यहां पहुंच चुके हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS