Vijay Diwas 2020: राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुये कही ये बड़ी बात

Vijay Diwas 2020: राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुये कही ये बड़ी बात
X
Vijay Diwas 2020: आज पूरा देश विजय दिवस की 50वीं वर्षगांठ मना रहा है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि सन् 71 में भारत की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत के उत्सव पर देशवासियों को शुभकामनाएं और सेना के शौर्य को नमन।

आज पूरा देश विजय दिवस की 50वीं वर्षगांठ मना रहा है। जहां एक ओर प्रधानमंत्री मोदी 1971 की भारत और पाकिस्तान में शहीद हुये जवानों को श्रद्धाजंलि दे रहे है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पीएम मोदी पर तंज कस रहे है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1971 के युद्ध में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर समय पड़ोसी देश भारतीय प्रधानमंत्री का लोहा मानते थे और भारत की सीमा का उल्लंघन करने से डरते थे।

उल्लेखनीय है कि उस युद्ध के समय भारत की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थीं। राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि सन् 71 में भारत की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत के उत्सव पर देशवासियों को शुभकामनाएं और सेना के शौर्य को नमन। उन्होंने कहा कि ये उस समय की बात है जब पड़ोसी देश भारत के प्रधानमंत्री का लोहा मानते थे और हमारे देश की सीमा का उल्लंघन करने से डरते थे! गौरतलब है कि 16 दिसंबर भारत में विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।

इसी दिन पाकिस्तान के खिलाफ 1971 में भारत को जीत मिली थी, जिसके फलस्वरूप एक देश के रूप में बांग्लादेश अस्तित्व में आया था। राष्ट्रीय समर स्मारक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचकर इस युद्ध के सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद 4 स्वर्णिम विजय मशाल प्रज्जवलित किए। इन मशालों को देश के अलग अलग कोनों में ले जाया जाएगा। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी जब सैनिकों को श्रद्धांजलि दे रहे थे तो उस दौरान राजपथ पर लड़ाकू विमानों ने फ्लाई पास्ट भी किया।

राजनाथ ने पीएम मोदी का किया स्वागत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राजनाथ सिंह ने स्वागत किया है। पीएम मोदी यहां कुछ देर पहले पहुंचे। यहां पर रक्षा मंत्री इसके बाद पीएम मोदी ने 1971 युद्ध के शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर 1971 युद्ध के सैनिक भी यहां मौजूद रहे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय समर स्मारक पर स्वर्णिम विजय वर्ष के लोगो का अनावरण किया। इसी के साथ पूरे साल तक चलने वाले स्वर्णिम विजय वर्ष समारोह की शुरुआत हो गई है। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीडीएस बिपिन रावत और तीनों सेनाओं के प्रमुख मौजूद रहे। विजय ज्योति यात्रा' में चार 'विजय मशाल' एक साल की अवधि में पूरे देश के छावनी क्षेत्रों का भ्रमण करेंगी और अगले साल नई दिल्ली में ही पूरी होगी।

Tags

Next Story