Vijay Diwas 2021: भारत ने 1971 के युद्ध में पाकिस्तान को चटाई थी धूल, जानें कुछ रोचक बातें

Vijay Diwas 2021: भारत ने 1971 के युद्ध में पाकिस्तान को चटाई थी धूल, जानें कुछ रोचक बातें
X
1971 में भारत और पश्चिमी पाकिस्तान के बीच पूर्वी पाकिस्तान में लोगों पर अत्याचार के खिलाफ युद्ध हुआ था। जिसके बाद बांग्लादेश (तब पूर्वी पाकिस्तान) का जन्म हुआ था।

Vijay Diwas 2021: भारत में आज 16 दिसंबर को विजय दिवस (Vijay Diwas) मनाया जा रहा है। भारत के इतिहास (history of India) में ये दिन महत्वपूर्ण दिन है। क्योंकि भारत (India) ने 1971 के युद्ध में पाकिस्तान (Pakistan) को धूल चटा दी थी। भारत इस दिन को विजय दिवस के रूप में हर वर्ष मनाता है। विजय दिवस देश (country) पर अपनी जान कुर्बान करने वाले जवानों की याद में 16 दिसंबर को मनाया जाता है।

बता दें कि 1971 में भारत और पश्चिमी पाकिस्तान के बीच पूर्वी पाकिस्तान में लोगों पर अत्याचार के खिलाफ युद्ध हुआ था। जिसके बाद बांग्लादेश (तब पूर्वी पाकिस्तान) का जन्म हुआ था। भारत और पाकिस्तान (India Pakistan War 1971) के बीच हुए इस युद्ध में 93 हजार पाकिस्तानी सैनिकों ने इंडियन आर्मी (Indian Army) के आगे अपने घुटने टेक दिए थे। चलिए जानतें युद्ध से जुड़ी कुछ रोचक बातें..

1971 के युद्ध से जुड़ी कुछ रोचक बातें

* बता दें भारत और पाकिस्तान के बीच 1971 में हुए युद्ध को आज 50 वर्ष हो गए हैं। 16 दिसंबर के दिन पाकिस्तान के 93000 सैनिकों ने इंडियन आर्मी के सामने घुटने टेक दिए थे। लेकिन 1971 के इस युद्ध में भारतीय सेना ने भी लगभग अपने 1500 बहादुर जवानों को खो दिया था। ये उस समय की सबसे बड़ी क्षति थी। इस क्षति को आज भी पूरा नहीं किया जा सकता है।

* 16 दिसंबर 1971 को पाकिस्तान की सेना के 93000 जवानों ने युद्ध के दौरान सफेद झंडा दिखाकर खुद को भारतीय सेना के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। बता दें कि यह जो युद्ध था बांग्लादेश मुक्ति संग्राम का परिणाम था, जब बांग्लादेश पाकिस्तान से आजादी हुआ था। जानकारी के लिए आपको बता दें कि पहले पाकिस्तान को पश्चिमी पाकिस्तान और पूर्वी पाकिस्तान (बांग्लादेश) पूकारा जाता था।

* 1971 के युद्ध में भारत की जीत से बांग्लादेश का जन्म हुआ। जोकि, इंडियन आर्मी के लिए एक बड़ा जश्न था। इसलिए, इस दिन को विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारतीय सेना की जीत का स्मरण करने के लिए प्रधानमंत्री से लेकर भारत के नागरिक जवानों के बलिदान को याद करते हैं।

* 16 दिसंबर 1971 को भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य युद्ध 3 दिसंबर तक ढाका पहुंचते-पहुंचते कम हो गया था।

* भारत और पाकिस्तान के बीच हुए इस युद्ध में दोनों ओर से लगभग 4 हजार सैनिक इस युद्ध में शहीद हुए थे। ऐसे कहा जाता है कि युद्ध के दौरान बांग्लादेश के तीन लाख लोग मारे गए थे।

Tags

Next Story