विजय माल्या का जल्द होगा प्रत्यर्पण, भारत लाने की कानूनी कार्रवाई पूरी: रिपोर्ट

विजय माल्या का जल्द होगा प्रत्यर्पण, भारत लाने की कानूनी कार्रवाई पूरी: रिपोर्ट
X
शराब कारोबारी विजय माल्या पर 9000 करोड़ रुपये के फ्रॉड और मनी लांड्रिंग का केस दर्ज है। लेकिन विजय माल्या व्यक्तिगत कारण बताकर मई 2016 में भारत से भाग गया था।

भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या को अगले कुछ दिनों में कभी भी प्रत्यर्पण किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विजय माल्य के प्रत्यर्पण से संबंधित सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं।

शराब कारोबारी विजय माल्या पर 9000 करोड़ रुपये के फ्रॉड और मनी लांड्रिंग का केस दर्ज है। लेकिन विजय माल्या व्यक्तिगत कारण बताकर मई 2016 में भारत से भाग गया था। भारत से भागने के बाद विजय माल्या ब्रिटेन में रहा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, माल्या ने करीब 17 भारतीय बैंकों को धोखा देकर कर्ज लिया है। और अवैध रूप से लोन का पूरा पैसा विदेश में करीब 40 कंपनियों के खातों में ट्रांसफर कर दिया।

बता दें कि विजय माल्या 14 मई को अपना प्रत्यर्पण के खिलाफ केस हार गया था। अब भारत सरकार को अगले 28 दिनों के भीतर उसे वापस लेकर आना है। 14 मई के बाद से 20 दिन पहले ही गुजर चुके हैं। ऐसे में उसे अगले 8 दिनों के भीतर वापस लाना है।

बीते अप्रैल महीने में ब्रिटेन (यूके) हाईकोर्ट ने अपने एक फैसले में कहा था कि विजय माल्या को भारत प्रत्यर्पित किया जा सकता है। इसके बाद 14 मई को कोर्ट ने माल्या को सुप्रीम कोर्ट जाने का मौका देने से इनकार कर दिया था।

ब्रिटेन के कानून के जानकारों का कहना है कि प्रत्यर्पण को टालने के लिए विजय माल्या के पास दो तरीके हैं। जिनमें से एक शरण मांगना है। माल्या को भारत प्रत्यर्पित करने के लिए दिसंबर, 2018 में ही लंदन की वेस्टमिन्सटर कोर्ट ने आदेश दिया था।

Tags

Next Story