बॉलीवुड अभिनेत्री के साथ छेड़छाड़ करने वाले अरोपी को हुई तीन साल की सजा, जानें क्या है पूरा मामला

नेशनल अवॉर्ड विजेता बॉलीवुड अभिनेत्री के साथ फ्लाइट में छेड़छाड़ के मामले में कोर्ट ने आरोप को दोषी मानते हुए 3 साल की सजा सुनाई है। पोक्सो एक्ट के तहत कोर्ट ने कार्रवाई करते हुए सजा सुनाई।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली से मुंबई आते हुए एक्ट्रेस के साथ विकास सचदेवा नाम के एक शख्स ने छेड़छाड़ की थी। जिसके बाद इस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। यौन अपराधों से बच्चों की विशेष सुरक्षा करने वाले कानून के तहत 3 साल की सजा सुनाई है।
बता दें कि ये मामला साल 2017 का है जब विकास सचदेवा ने दिल्ली-मुंबई फ्लाइट में छेड़छाड़ की और बॉलीवुड अभिनेत्री के साथ छेड़छाड़ का मामला काफी सुर्खियों में रहा था।
रोते हुए एक्ट्रेस ने शेयर किया था वी़डियो
सोशल मीडिया पर अभिनेत्री ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसमें वो रो रही थी। वीडियो शेयर कर बताया था कि वह आदमी कैसे पीछे बैठा था, उसने पहले अपनी कुर्सी से पैर रखा और फिर चलना शुरू कर दिया। उसके बाद पैर और गर्दन और पीठ पर हाथ लगाया था।
विकास सचदेवा नाम के इस शख्स को मुंबई में गिरफ्तार किया गया था और चूंकि शिकायतकर्ता नाबालिग थी, इसलिए आरोपी को यौन अपराधों के पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी।
आरोपी की पत्नी ने किया था दावा
विकास की पत्नी दिव्या सचदेवा ने कहा था कि उनके पति ने बॉलीवुड स्टार से माफी मांगी थी, क्योंकि उन्होंने गलती से उन्हें छू लिया था और उन्होंने यह भी कहा था कि यह ठीक है। पत्नी ने यह भी खुलासा किया कि उसका पति 'मानसिक रूप से थका हुआ था क्योंकि वह राजधानी में एक अंतिम संस्कार से लौट रहा था' और वह निर्दोष था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS