रामनवमी शोभायात्रा में हावड़ा से वडोदरा तक हिंसा, CM ममता बोलीं- मैंने कहा था मुस्लिम इलाके से नहीं गुजरें

रामनवमी शोभा यात्रा के दौरान देश के कई हिस्सों में बवाल हो रहा है। शोभायात्रा में शामिल लोगों पर पथराव किया जा रहा है। एक तरफ जहां धूमधाम से लोग रामनवमी का आनंद ले रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर हिंसात्मक प्रदर्शन भी हो रहा है। आज सुबह गुजरात के वडोदरा में रामनवमी के अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई थी। तभी कुछ लोगों ने इस शोभायात्रा पर पथराव कर दिया था।
इसके बाद शाम में एक बार फिर यहां शोभायात्रा निकाली गई, तो लोगों ने फिर से इस यात्रा पर पथराव कर दिया। इस शोभा यात्रा में महिलाएं और बच्चे भी मौजूद थे। पथराव के बाद सभी लोग जान बचाकर भागने लगे। गुजरात के गृह मंत्री ने आदेश देते हुए कहा कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसके बाद से ही गुजरात पुलिस अलर्ट हो गई है। पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया है।
हावड़ा में कई वाहनों को किया आग के हवाले
गुजरात के अलावा बंगाल के हावड़ा में भी शोभायात्रा मे हिंसा देखा जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने रामनवमी के जुलूस पर हमला कर दिया। जुलूस पर पथराव किया गया। इसके अलावा प्रदर्शनकारियों ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया है। वाहनों के साथ तोड़-फोड़ की गई है। जब शोभायात्रा निकाला जा रहा था, तभी अचानक हिंसा शुरु हो गई। इसकी कई सारी वीडियो भी सामने आई है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि प्रदर्शनकारी गाड़ियों को आग के हवाले कर रहा है। इस हिंसात्मक प्रदर्शन में कई लोग घायल हो गए हैं।
#WATCH | West Bengal: Police personnel conduct flag march after ruckus during 'Rama Navami' procession in Howrah where several vehicles were torched. pic.twitter.com/W845mdQQnQ
— ANI (@ANI) March 30, 2023
मैंने कहा था कि मुस्लिम इलाकों से शोभायात्रा नहीं निकालें- सीएम ममता
शोभा यात्रा को लेकर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि मुस्लिम इलाकों से शोभायात्रा नहीं निकालिए। रमजान का महीना चल रहा है ऐसे में मुस्लिम इलाके से गुजरना ठीक नहीं होगा, इन इलाकों से गुजरने से परहेज कीजिए। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी वाले बोल रहे थे की हथियार लेकर निकलेंगे। अगर कोई ऐसी हरकत करता है तो उसके लिए पुलिस है, कोर्ट है, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
इसके अलावा उत्तर प्रदेश के लखनऊ में भी रामनवमी के शोभा यात्रा पर पथराव किया गया है। हालांकि बात अधिक बिगड़ती उससे पहले ही यूपी पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS