उत्तर प्रदेश में हिंसा का नाम बदलकर मास्टरस्ट्रोक रख दिया गया: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन के दौरान हुई हिंसा को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि उत्तर प्रदेश में 'हिंसा' का नाम बदलकर 'मास्टरस्ट्रोक' रख दिया गया है। साथ ही राहुल गांधी ने एक फ़ोटो भी शेयर किया है। जिसमे लिखा है उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव हो रहे हैं। 8 जुलाई को नामांकन था और इस दौरान कई जगह हिंसा , गोलीबारी की घटनाएं सामने आईं . कन्नौज , लखीमपुर खीरी , सीतापुर , उन्नाव , गोरखपुर , बहराइच से हिंसा की ख़बरें मिली हैं।
वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने अपने ट्विटर एकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि कुछ सालों पहले एक बलात्कार पीड़िता ने भाजपा विधायक के खिलाफ आवाज उठाई थी, उसे व उसके परिवार को मारने की कोशिश की गई थी। आज एक महिला का नामांकन रोकने के लिए भाजपा ने सारी हदें पार कर दीं। सरकार वही। व्यवहार वही।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि बीते शुक्रवार को लखीमपुर ब्लॉक प्रमुख चुनाव में सपा प्रत्याशी रितू सिंह से बदसलूकी करने के आरोपी यश वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। यश वर्मा और अन्यों पर आरोप है कि नामांकन पत्र भरने जा रही रितू सिंह से अभद्रता की और उनका सामान चोरी कर लिया। यश पर रितू वर्मा की साड़ी फाड़ देने का भी आरोप लगा है। पुलिस ने मामले में यश वर्मा समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। लखीमपुर के डीएम अरविंद कुमार चौरिसया ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायिक जांच के आदेश दिए। हम चुनाव आयोग को भी विस्तृत रिपोर्ट भेजी है। आरोपी यश वर्मा समेत दो को गिरफ्तार किया गया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई चल रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS