Viral News: रांची के श्मशान घाट में जगह पड़ी कम, एक शख्स अपनी बारी का 40 घंटे तक करता रहा इंतजार

Viral News: रांची के श्मशान घाट में जगह पड़ी कम, एक शख्स अपनी बारी का 40 घंटे तक करता रहा इंतजार
X
झारखंड के रांची शहर में भी श्मशान घाट पर शव जलाने के लिए जगह कम पड़ गई। यहां अस्पताल में भर्ती होने से लेकर श्मशान घाट तक लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

देश में कोरोना वायरस का खतरा दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में हालात खराब हैं। वहीं झारखंड के रांची शहर में भी श्मशान घाट पर शव जलाने के लिए जगह कम पड़ गई। यहां अस्पताल में भर्ती होने से लेकर श्मशान घाट तक लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

दह संस्कार के लिए परिजन परेशान है। सबसे बुरा हाल रांची शहर का है। पिछले 10 दिनों में यहां श्मशान घाटों और कब्रिस्तान में शवों की संख्या तेजी से बढ़ी। रविवार को रिकॉर्ड 60 शवों का अंतिम संस्कार हुआ। इनमें 12 शव कोरोना संक्रमिते थे।

सबसे अधिक शवों का दाह संस्कार हरमू मुक्ति धाम में हुआ। हरमू स्थित श्मशान घाट पर गैस क्रिमेटोरियम मशीन से देह संस्कार किया जा रहा है। लेकिन मशीन में आई खराबी के चलते लोगों को काफी लंबा इंतजार करना पड़ा।

श्मशान घाट पहुंचे एक शख्स ने बताया कि वो पिछले 40 घंटे से पिता के अंतिम संस्कार के लिए लाइन में खड़ा है। लेकिन कोई मदद नहीं मिल रही है। जानकारी के लिए बता दें कि रविवार रात को हरमू श्मशान घाट पर 13 कोरोना संक्रमितों का शव जलाया गया।

इस दौरान कई तरह की समस्याएं सामने आईँ। कई मृतक के परिजनों ने बताया कि उन्हें अंतिम संस्कार के लिए मुख्य दरवाजे पर बैठना पड़ा। लेकिन जिला प्रशासन के आदेश के बाद इन शवों को घाघरा लेकर गए। वहीं एक मृतक के बेटे रमेश तिर्कि ने बताया कि बीते 40 घंटे से पिता के अंतिम संस्कार के लिए खड़ा हूं। हमें कहीं से कोई मदद नहीं मिली।

Tags

Next Story