Viral Video: भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा के विवादित बोल, कहा- शूद्र को शूद्र कह दो तो बुरा क्यों लग जाता है?, देखें वीडियो

भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा एक बार फिर विवादित बयान देकर सुर्खियों में छा गई हैं। जानकारी के अनुसार भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ने मध्यप्रदेश के सीहोर में बीते शनिवार को कहा कि शूद्र को शूद्र कह दो तो बुरा लग जाता है। लेकिन बुरा क्यों लग जाता है। इसकी वजह मालूम नहीं है। इसके अलावा भाजपा सांसद ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ भी अपशब्दों का इस्तेमाल किया है।
मध्य प्रदेश के सीहोर में शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि क्षत्रिय को क्षत्रिय कह दो, बुरा नहीं लगता है। ब्राह्मण को ब्राह्मण कह दो तो भी बुरा नहीं लगता है। वैश्य को वैश्य कह दो, बुरा नहीं लगता है। आगे भाजपा सांसद ने कहा कि यदि शूद्र को शूद्र कह दो तो बुरा लग जाता है। उन्होंने कहा कि कारण क्या है? क्योंकि समझ नहीं पाते। भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा के इस विवादित बयान का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
#WATCH | Kshatriya ko kshatriya keh do, bura nahi lagta. Brahmin ko brahmin keh do, bura nahi laga. Vaishya ko vaishya keh do, bura nahi lagta. Shudra ko shudra keh do, bura lag jata hai. Kaaran kya hai? Kyunki samajh nahi paate: BJP MP Pragya Singh Thakur in Sehore, MP (12.12) pic.twitter.com/CbCctxmACp
— ANI (@ANI) December 12, 2020
इस दौरान भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ने पश्चिम बंगाल में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर बीते दिनों हुए हमले पर प्रतिक्रिया देते हुये वहां की सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ भी जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी तिलमिला गई हैं। क्योंकि ममता बनर्जी को इसका अहसास हो गया है कि बंगाल में उनका शासन अब खत्म होने की कगार पर है। वहीं साध्वी प्रज्ञा ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में होने वाले आगामी विधानसभा के चुनाव भाजपा ही जीतेगी। साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में हिंदूओं का राज्य होगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS