Video: देश में प्रदर्शन-हरियाणा में महापंचायत रैली पर बवाल, देखें कैसे सीएम खट्टर के मंच पर किसानों ने मचाया उत्पात

देश में मोदी सरकार के नए कृषि कानूनों को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी बीच हरियाणा के करनाल में महापंचायत रैली का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को बिल के बारे में जानकारी देना था। लेकिन सीएम खट्टर के संबंधन से पहले ही वहां मौजूद सैकड़ों लोगों ने मंच पर जमकर तोड़फोड़ की।
किसान महापंचायत रैली करनाल का नजारा, ये किसान ही हैं? pic.twitter.com/cApn7PpaPJ
— Deepak Mishra (@mishra99deep) January 10, 2021
हरियाणा के करनाल जिले के कैमला गांव में बीजेपी की तरफ से किसान महापंचायत रैली बुलाई गई। इस रैली में राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर किसानों को संबोधित करने वाले थे। लेकिन उनका विरोध करने के लिए वहां हजारों किसान इकट्ठा हो गए।
Khattar #Helipad destroyed... cops chased away....bjp mlas on the run at #Kaimla #Haryana #karnal #कैमला #करनाल #हरयाणा #खट्टर #bjp #महापंचायत
— Mayur S Panghaal (@SPanghaal) January 10, 2021
ऐसे भगाया खट्टर को .... 🤣🤣🤣
अब दुष्यंत की बारी है ... pic.twitter.com/zY5Gt5OmmY
सीएम मनोहर लाल की महापंचायत रैली को रद्द कर दिया गया। इसके बाद पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले। सीएम कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते उससे पहले वहां पर कृषि कानूनों का विरोध कर रहे सैकड़ों किसान पहुंच गए। इस किसानों ने वहां काले झंड़े दिखाए और सीएम खट्टर के खिलाफ नारेबाजी की। इतना ही नहीं मंच पर कुर्सियों को फेंक दिया गया। पोस्टर फाड़ दिए गए। लाठी डंटों से मंच पर उत्पात मचाया गया।




भारतीय किसान यूनियन (चारुनी) के बैनर तले किसान कानून को निरस्त करने की मांग कर रहे हैं। इससे पहले ही किसानों ने किसान महापंचायत का विरोध करने की घोषणा की थी। किसान भाजपा की अगुवाई वाली सरकार के खिलाफ काले झंडे लेकर नारेबाजी कर रहे थे। कार्यक्रम से पहले ही किसानों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने से रोकने के लिए पुलिस ने गांव के एंट्री बंद कर दी थी। स्थिति तनावपूर्ण होने के बाद मुख्यमंत्री को कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति नहीं दी गई। कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मुख्यमंत्री खट्टर को किसानों के खिलाफ वाटर कैनन और आंसूगैस के गोले दागने पर कड़ी निंदा की।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS