Viral Video: शैरी मान के पंजाबी गाने 'तीन पैग' पर जमकर नाचे भारत पाक सीमा पर जवान, जानें 59 सेकंड के वीडियो का सच

Viral Video: शैरी मान के पंजाबी गाने तीन पैग पर जमकर नाचे भारत पाक सीमा पर जवान, जानें 59 सेकंड के वीडियो का सच
X
भारत-पाकिस्तान सीमा पर देश के जवानों ने '3 पैग' गाने पर जबरदस्त डांस किया। भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने अपने ट्विटर हैंडल से यह वीडियो शेयर किया है।

पंजाबी सिंगर शैरी मान का तीन पैग गाना सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। हाल ही में भारतीय सेना के जवानों का एक डांस करता हुआ 59 सेकंड का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो भारत पाकिस्तान बॉर्डर का बताया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारत-पाकिस्तान सीमा पर देश के जवानों ने '3 पैग' गाने पर जबरदस्त डांस किया। भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने अपने ट्विटर हैंडल से यह वीडियो शेयर किया है। यह पूरा वीडियो 59 सेकंड का है और अब तक 3 लाख 50 हजार से ज्यादा यूजर्स ने इस वीडियो को देखा है। जबकि 53 हजार लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं।

वीरेंद्र सहवाग ने किया जवानों का वीडियो शेयर

वीरेंद्र सहवाग के द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में भारतीय सेना के जवान भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर शेरी मान के पंजाबी गाने तीन पैक पर डांस कर रहे हैं। इस वीडियो को सहवाग के द्वारा जैसे ही शेयर किया गया। तभी सोशल मीडिया पर यह वीडियो छा गया। सोशल मीडिया पर जवानों के इस वीडियो को लोग काफी चाव से देख रहे हैं और काफी पसंद भी कर रहे हैं।

सहवाग ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में साफ लिखा कि भारत-पाकिस्तान सीमा पर डांस करते हुए जवान सैनिकों की खुशी और उनके इस साहस और ऊर्जा को देख कर अच्छा लग रहा है। जय जवान...

जानकारी के लिए बता दें कि यह वीडियो 59 सेकंड का है और लगातार इस वीडियो को लोग देख रहे हैं। पंजाबी गाने पर डांस कर रहे भारतीय सैनिकों के इस वीडियो को 7.5 हजार से भी ज्यादा लोग शेयर कर चुके हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि सहवाग अक्सर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और उन्होंने जवान के जवानों के सम्मान में इस वीडियो को शेयर किया है। इससे पहले भी सहवाग कई बार जवानों के वीडियो शेयर कर चुके हैं। इससे पहले भारतीय जवानों के एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें जवान अपने जन्मदिन पर बर्फ से बना केक काट रहा थे। जवानों के इस तरह के पसंदीदा वीडियो शेयर करते रहते हैं।

Tags

Next Story