मुंबई वारदात! बीजेपी महिला नेता पर धारदार हथियार से हमला, आरोपी फरार, सामने आया वीडियो

मुंबई वारदात! बीजेपी महिला नेता पर धारदार हथियार से हमला, आरोपी फरार, सामने आया वीडियो
X
रविवार देर रात बीजेपी की अल्पसंख्यक महिला प्रदेश अध्यक्ष सुल्ताना खान पर अज्ञात महलावरों ने हमला कर दिया।

मुंबई (Mumbai) में बीजेपी महिला नेता सुल्ताना खान (BJP women leader Sultana Khan) पर जानलेवा हमला हमला हुआ। हमला रविवार रात करीब 11 बजे के करीब हुआ था, जब महिला नेता अपने पति के साथ डॉक्टर से मिलने के लिए जा रही थीं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुल्ताना खान पर धारदार हथियार से हमला किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई में रविवार देर रात बीजेपी की अल्पसंख्यक महिला प्रदेश अध्यक्ष सुल्ताना खान पर अज्ञात महलावरों ने हमला कर दिया। रविवार रात करीब 11 बजे मुंबई से सटे मीरा रोड इलाके में दो अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया, जब वह अपने पति के साथ एक डॉक्टर से मिलने जा रही थीं। हमले के बाद का एक वीडियो भी सामने आया है।


इस वीडियो में सुल्ताना रोती हुई नजर आ रही हैं। मीरा रोड इलाके में बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने बीच सड़क पर उनकी कार को रोक लिया। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए बदमाशों ने सुल्ताना खान पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमला करने के बाद हमलावर भाग गए औ पति ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जमा हो गए।

इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। पुलिस की मदद से घायल सुल्तान खान को इलाज के लिए इंदिरा गांधी अस्पताल में भर्ती किया। फिलहाल, पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद से पीड़िता काफी डरी हुई है और बयान देने की स्थिति में नहीं है। पीड़िता के पति ने पुलिस से कहा कि वह आज अपना बयान दर्ज करवाएगी। दोनों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे।

Tags

Next Story