राजनीति की पिच पर उतरे वीरेंद्र सहवाग, इंडिया नाम से हुई दिक्कत, कहा- खिलाड़ियों की जर्सी पर लिखें भारत

राजनीति की पिच पर उतरे वीरेंद्र सहवाग, इंडिया नाम से हुई दिक्कत, कहा- खिलाड़ियों की जर्सी पर लिखें भारत
X
देशभर में इंडिया और भारत नाम को लेकर विवाद शुरू हो गया है। इस कड़ी में भारतीय पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी इंडिया नाम से आपत्ति जताते हुए खिलाड़ियों की जर्सी पर से इसे हटाने की मांग की है।

इंडिया और भारत नाम को लेकर अब नया विवाद शुरू हो गया है। भारतीय पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने बीसीसीआई अध्यक्ष जय शाह से मांग की है कि भारतीय खिलाड़ियों की जर्सी पर इंडिया नाम की जगह भारत लिखा जाए। उन्होंने कहा कि भारत नाम देने से हमें गर्व की अनुभूती होती है। हम भारतीय हैं, इसलिए हमें भारतीय नाम ही चाहिए। इंडिया नाम अंग्रेजों ने दिया है, इसलिए इसे हटाना चाहिए। इसके लिए उन्होंने जय शाह से मांग की है कि वर्ल्ड कप के दौरान खिलाड़ियों की जर्सी पर भारत नाम लिखा जाना चाहिए।

'खिलाड़ियों के सीने पर भारत लिखा हो'

वीरेंद्र सहवाग ने इसको लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि मेरा हमेशा से मानना रहा है कि नाम ऐसा होना चाहिए जो हममें गर्व पैदा करे। हम भारतीय हैं, इंडिया अंग्रेजों द्वारा दिया गया एक नाम है और हमारे मूल नाम 'भारत' को आधिकारिक तौर पर वापस पाने में बहुत समय लग गया है। मैं बीसीसीआई अध्यक्ष जय शाह से यह सुनिश्चित करने के लिए आग्रह करता हूं कि इस विश्व कप में हमारे खिलाड़ियों के सीने पर भारत नाम लिखा हो।

सहवाग ने लिखा था भारत बनाम पाकिस्तान

एक अन्य ट्वीट में उसने लिखा कि 1996 के विश्व कप में, नीदरलैंड भारत में विश्व कप में हॉलैंड के रूप में खेलने आया था। 2003 में जब हम उनसे मिले, तब वे नीदरलैंड थे और अब भी वही हैं। बर्मा ने अंग्रेजों द्वारा दिया गया नाम वापस बदलकर म्यांमार कर दिया है। कई अन्य लोग अपने मूल नाम पर वापस चले गये हैं। उनका मानना है कि अन्य देशों की तरह हमें भी अंग्रेजों द्वारा दिया गया नाम इंडिया हटाकर इसे भारत करना चाहिए। बता दें कि इससे पहले भी 2 सितंबर को भारत और पाकिस्तान मैच के दौरान सहवाग ने ट्वीट कर इंडिया बनाम पाकिस्तान की जगह भारत बनाम पाकिस्तान लिखा था।

ये भी पढ़ें...G-20 Summit: जी-20 के निमंत्रण पत्र से हटाया गया 'INDIA' नाम, इसकी जगह जोड़ा भारत... सियासत में हड़कंप

Tags

Next Story