ऐश्वर्या राय पर मीम शेयर कर फंसे विवेक ओबेरॉय, महिला आयोग ने जारी किया नोटिस

ऐश्वर्या राय पर मीम शेयर कर फंसे विवेक ओबेरॉय, महिला आयोग ने जारी किया नोटिस
X
लोकसभा चुनाव 2019 के एग्जिट पोल सामने आने के बाद फिल्म अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन, सलमान खान और अभिषेक बच्चन की तस्वीर का एक मीम सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस मीम को लेकर बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय फंसते नजर आ रहे हैं। दरअसल विवेक ओबेरॉय ने जो मीम शेयर किया है उसको लेकर एनसीपी ने तीखी आपत्ति जताई है।

ट्वीट में खुद के अलावा 4 अन्य लोगों की निजी जिंदगी का मजाक बनाने के लिए विवेक ओबेरॉय को ट्रोल भी किया जा रहा है। एनसीपी ने विवेक के ट्वीट पर सवाल उठाते हुए कहा कि कोई एक पद्मश्री सम्मानित शख्स के लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल कैसे कर सकता है। राष्ट्रीय और राज्य महिला कमीशन क्या कर रहा है?

एनसीपी ने कहा कि उसके (विवेक ओबेरॉय) खिलाफ एक्शन लिया जाना चाहिए और उसे गिरफ्तार करना चाहिए। हालांकि महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग ने विवेक ओबेरॉय के खिलाफ आपत्तिजनक ट्वीट को लेकर कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की प्रमुख विजया रहाटकर ने कहा कि आयोग ने एग्जिट पोल पर अभिनेता विवेक ओबेरॉय के ट्वीट का संज्ञान लिया है और उन्हें नोटिस जारी किया जा रहा है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story