वसीम रिजवी आज से हिंदू बने- डासना के यति नरसिंहानंद ने सनातन धर्म में कराया शामिल, जानें कौन सी जाति से जुड़ेंगे

वसीम रिजवी आज से हिंदू बने- डासना के यति नरसिंहानंद ने सनातन धर्म में कराया शामिल, जानें कौन सी जाति से जुड़ेंगे
X
वसीम रिजवी का कहना है कि मुझे इस्लाम धर्म से बाहर कर दिया गया है। मेरे सिर पर प्रतिएक शुक्रवार को ईनाम बढ़ा दिया जाता है।

Wasim Rizvi: अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी ने आज हिंदू धर्म अपना लिया है। वसीम रिजवी धर्म को छोड़कर हिंदू बन गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गाजियाबाद में डासना के देवी मंदिर के यति नरसिंहानंद सरस्वती ने सनातन धर्म में वसीम रिजवी को शामिल कराया है।

वसीम रिजवी का कहना है कि मुझे इस्लाम धर्म से बाहर कर दिया गया है। मेरे सिर पर प्रतिएक शुक्रवार को ईनाम बढ़ा दिया जाता है, आज से मैं सनातन धर्म अपना रहा हूं। इस मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि धर्म परिवर्तन की यहां कोई बात नहीं है। मुझे इस्लाम से निकाल दिया गया तो फिर मेरी मर्जी है, मैं कौन-से धर्म को अपनाऊं।

रिजवी ने यह भी कहा कि सनातन धर्म विश्व का सबसे पहला धर्म है। इस धर्म में अच्छाइयां पाई जाती हैं, जोकि किसी धर्म में नहीं हैं। इसके अलावा उन्हें कहा कि हम इस्लाम को धर्म ही नहीं समझते हैं। प्रतिएक जुमे को नमाज के बाद हमारा सिर काटने के लिए फतवे दिए जाते हैं। ऐसी परिस्थिति में हमें कोई मुसलमान कहे तो हमें खुद शर्म आती है। वहीं इस मौके पर यति नरसिंहानंद सरस्वती ने कहा कि हम वसीम रिजवी के साथ हैं, वसीम रिजवी त्यागी बिरादरी से जुड़ेंगे।

ज्ञात हो कि इससे पहले सेंट्रल शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी ने कुरान शरीफ की 26 आयतों पर ऐतराज जाहिर करते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक अर्जी दाखिल की थी। वसीम ने मांग की थी कि कुरान शरीफ से 26 आयतों को हटा दिया जाए। उन्होंने अर्जी में यह भी कहा था कि कुरान में इन आयतों को बाद में शामिल किया गया था। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने वसीम रिजवी को फटकार लगाई थी और जुर्माना भी आयद किया था।

इतना ही नहीं कुराने करीम पर सवाल उठाने के बाद वसीम रिजवी के परिवार के सदस्य भी उनके खिलाफ हो गए थे। साथ ही पूरे भारत में वसीम के खिलाफ खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इतना ही नहीं वसीम के खिलाफ उनके चालक की बीवी की शिकायत पर भी मामला दर्ज किया गया था। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि उसके पति की गैरहाजिरी में वसीम ने उससे दुराचार किया था।

Tags

Next Story