नीरज चोपड़ा की ऐतिहासिक जीत पर देश में खुशी की लहर, पीएम मोदी बोले- यह भारतीय खेलों के लिए विशेष क्षण, सीएम खट्टर ने ऐसे दी बधाई

World Athletics Championships 2022: ओलंपिक में भारत को गोल्ड मेडल दिलाने वाले नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने फिर से इतिहास रच दिया है। उन्होंने अमेरिका के यूजीन में आयोजित वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में जेवलिन थ्रो इवेंट में सिल्वर मेडल (Silver Medal) जीता है। भारत ने अभी तक विश्व चैंपियनशिप में पुरुष वर्ग में एक भी मेडल नहीं जीता था। महिला वर्ग की बात करें तो 2003 में पेरिस में अंजू बॉबी जॉर्ज ने लंबी कूद में कांस्य पदक (Bronze Medal) जीता था। ऐसे में नीरज के ऐतिहासिक प्रदर्शन से देश में खुशी की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi), केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर से लेकर अन्य क्षेत्रों से जुड़ी प्रतिष्ठित हस्तियां भी उन्हें बधाई दे रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे सबसे प्रतिष्ठित एथलीटों में से एक एथलीट द्वारा एक बड़ी उपलब्धि! नीरज चोपड़ा के वर्ल्ड चैंपियनशिप में ऐतिहासिक रजत दिलाने पर इन्हें बधाई। यह भारतीय खेलों के लिए एक विशेष क्षण है। नीरज को उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।
A great accomplishment by one of our most distinguished athletes!
— Narendra Modi (@narendramodi) July 24, 2022
Congratulations to @Neeraj_chopra1 on winning a historic Silver medal at the #WorldChampionships. This is a special moment for Indian sports. Best wishes to Neeraj for his upcoming endeavours. https://t.co/odm49Nw6Bx
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट में लिखा, 'नीरज के शानदार प्रदर्शन से भारत उत्साहित है। वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल जीतने पर आपको बधाई। उनकी कड़ी मेहनत, धैर्य और दृढ़ संकल्प के उत्कृष्ट परिणाम मिले हैं। हमें उस पर गर्व है।
India is elated by the stupendous performance by Subedar @Neeraj_chopra1.
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) July 24, 2022
Congratulations to him on winning the Silver Medal at the #WorldAthleticsChampionships in Eugene, Oregon.
His hard work, grit and determination have yielded outstanding results. We are proud of him.
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भारत के लिए ऐतिहासिक रजत पदक! ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक के बाद विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में ऐतिहासिक रजत पदक जीता. बधाई हो! आपकी कड़ी मेहनत रंग लाई है और आपने भारत को टोक्यो ओलंपिक के बाद जश्न मनाने का एक और मौक दिया है।
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी नीरज चोपड़ा को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नीरज चोपड़ा ने जीत का सिलसिला जारी रखा। नीरज चोपड़ा ने 88.13 मीटर भाला फेंक कर पुरुषों की भाला फेंक में सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ वर्ल्ड चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष और दूसरे भारतीय बने। उन्होंने लिखा कि नीरज अब हर ग्लोबल इवेंट में मेडल जीत चुके हैं!
Neeraj Chopra continues his winning streak!
— Anurag Thakur (@ianuragthakur) July 24, 2022
• Wins 🥈in Men's javelin throw at @WCHoregon22 with his best throw of 88.13m, becoming the 1st Indian male and 2nd Indian to win a medal at the #WorldChampionships!
Neeraj has now won medal at every Global event !
Watch this 👇🏼 pic.twitter.com/YF455oople
वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर ने गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा को विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर इतिहास रचने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं । उन्होंने कहा कि हरियाणा के लाल नीरज चोपड़ा देश का गौरव हैं। वे विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले भारत के पहले पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं। मनोहर लाल ने कहा कि नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर देश और हरियाणा का नाम पूरे विश्व में रोशन किया है। मुख्यमंत्री ने नीरज के चाचा भीम चोपड़ा से फोन पर बात करके बधाई दी।
ऐतिहासिक!!
— Manohar Lal (@mlkhattar) July 24, 2022
हिंदुस्तान के गोल्डन बॉय @Neeraj_chopra1 अमेरिका में खेली गई वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में 19 साल बाद पदक जीतकर, इस चैंपियनशिप में मेडल जीतने वाले प्रथम भारतीय पुरुष बन गए हैं।
हरियाणा की माटी के लाल को 88.13 मीटर भाला फेंक सिल्वर मेडल जीतने पर हृदय से बधाई। pic.twitter.com/wyyDGexbk1
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर लिखा, 'आज #WorldAthleticsChampionships में नीरज चोपड़ा जी ने जेवलिन थ्रो प्रतिस्पर्धा में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। भारत का मानवर्धन करती इस अविस्मरणीय उपलब्धि हेतु आपको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हमें आप पर गर्व है। जय हिंद!'
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो में दूसरा स्थान हासिल करके भारत का मान बढ़ाया है, हरियाणा का मान बढ़ाया है। मैं अपनी ओर से और अपनी सरकार की ओर से नीरज चोपड़ा को मुबारकबाद देता हूं।
विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो में दूसरा स्थान हासिल करके भारत का मान बढ़ाया है, हरियाणा का मान बढ़ाया है। मैं अपनी ओर से और अपनी सरकार की ओर से नीरज चोपड़ा को मुबारकबाद देता हूंः हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज, अंबाला pic.twitter.com/lw4IR7PLUc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 24, 2022
वहीं हरियाणा के हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने ट्वीट कर कहा, आप ऐसे ही खेल जगत में देश को गौरवान्वित करने का कीर्तिमान बनाते रहे। आपको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आज #WorldAthleticsChampionships में @Neeraj_chopra1 ने जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में 20 वर्ष बाद रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है।
— Captain Abhimanyu (@CaptAbhimanyu) July 24, 2022
आप ऐसे ही खेल जगत में देश को गौरवान्वित करने का कीर्तिमान बनाते रहे। आपको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
हमें आप पर गर्व है। pic.twitter.com/tGVLKVrPm5
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS