ममता बनर्जी का मीम बनाने वाली BJP की प्रियंका शर्मा ने खटखटाया SC का दरवाजा, कल होगी सुनवाई

भारतीय जनता पार्टी यूथ विंग की कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट सहमत हो गया है। मंगलवार को इस मामले पर सुनवाई होगी। प्रियंका शर्मा को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ करने के बाद सोशल मीडिया पर शेयर करने को लेकर गिरफ्तार किया गया था।
Supreme Court agrees to hear tomorrow the plea filed by Priyanka Sharma, BJP youth wing worker who was arrested for sharing a morphed picture of West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee. (file pic). pic.twitter.com/jNAQwZ96gp
— ANI (@ANI) May 13, 2019
बता दें कि प्रियंका शर्मा ने ममता बनर्जी के मीम को अपने फेसबुक अकाउंट में पोस्ट किया था, जिसमें ममता को प्रियंका के मेट गाला जैसे लुक में दिखाया गया है। फिल्म एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के के चेहरे की जगह ममता बनर्जी का चेहरा लगाया गया। इसके बाद प्रियंका शर्मा की गिरफ्तारी की गई थी।
प्रियंका शर्मा के खिलाफ यह कार्रवाई टीएमसी नेता बिश्वास चंद्र हाजरा की शिकायत पर की गई। उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ प्रियंका ने सोमवार को सुप्रीम का दरवाजा खटखटाया। जिस पर सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस इंदिरा बनर्जी और जस्टिस संजीव खन्ना ने कहा कि इस मामले में मंगलवार को सुनवाई होगी।
A Bench of Justice Indira Banerjee and Justice Sanjiv Khanna says, 'will hear the bail plea of BJP youth wing worker Priyanka Sharma on Tuesday.' https://t.co/CHFsrbn6lU
— ANI (@ANI) May 13, 2019
इससे पहले प्रियंका शर्मा की मां भी उनके बचाव में उतरीं। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी ने कुछ भी गलत नहीं किया है लेकिन विपक्षी पार्टी की कार्यकर्ता होने की वजह से उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
प्रियंका की मां का कहना है कि उसने सिर्फ एक तस्वीर शेयर की, जैसे दूसरे करते हैं, लेकिन विपक्षी कार्यकर्ता होने की वजह से उसे गिरफ्तार किया गया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS