Weather Today: दिल्ली-एनसीआर समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी, जानें आज के मौसम का हाल

दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के कई राज्यों में बादल छाए हैं। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर इन राज्यों में कहीं अधिक, तो कहीं हल्की से मध्यम तेज बारिश होने की संभावना जताई है। बारिश के चलते मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड महसूस होगी।
मौसम विभाग का कहना है कि एक नया पश्चिमी विक्षाेभ दो दिन पहले उत्तर भारत की ओर बढ़ रहा था। इसके असर के चलते पहाड़ी इलाकों में बारिश चल रही थी। अब मैदानी इलाकों पर भी इसका असर दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि आज 29 जनवरी को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान के कई हिस्सों, उत्तर और पश्चिम मध्य प्रदेश और गुजरात के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी और गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।
इसके साथ-साथ भारत के पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ का असर 31 जनवरी तक रहेगा।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
देश की राजधानी दिल्ली में आज बादल छाए रहेंगे। इसी बीच हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। इसके दौरान अधिकतम तापमान 17 डिग्री के आसपास रहेगा, वहीं न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया जाएगा। 31 जनवरी के बाद से कुछ राहत मिलने के आसार है।
यूपी के मौसम का ताजा हाल
आज यूपी में मौसम करवट बदलने वाला है। यहां भी आज और कल बारिश की संभावना है। यूपी में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। यहां आज अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। 31 जनवरी के बाद से मौसम साफ बने रहने के आसार बने हुए है।
जानें इन राज्यों का भी हाल
इसके अलावा मौसम विभाग ने इन राज्यों का भी पूर्वोनुमान लगाया है। आज गुजरात और राजस्थान में हल्की से मध्यम स्तर तक की बारिश हो सकती है। लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी होने के आसार हैं। पंजाब, हरियाणा और मध्यप्रदेश में हल्की गरज के साथ मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की जा सकती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS