Mausam Ki Jankari: दिल्ली में शिमला से ज्यादा ठंड! इन राज्यों में शीत लहर का दिखेगा प्रकोप, जानें मौसम का हाल

Weather Update Today 29 November 2022: देश के पहाड़ी राज्यों में बीते कई दिन से हो रही बर्फबारी (snowfall) का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत कई आसपास के हिस्सों में ठंड बढ़ गई है। दिसंबर का महीना जैसे-जैसे पास आ रहा तापमान में गिरावट (drop in temperature) दर्ज की जा रही है। राजधानी दिल्ली में बीते दिन न्यूनतम तापमान से औसत तापमान 2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं, दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है।
भारत मौसम विभाग (IMD) की ओर से जारी मौसम रिपोर्ट के मुताबिक, पहाड़ी राज्यों से आ रही शीतलहर ने दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत में ठंड बढ़ा दी है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड इन दिनों शीत लहर की चपेट में हैं। दिसंबर की शुरुआती दिनों में दूसरे मैदानी राज्यों में भी शीत लहर का प्रकोप देखने को मिल सकता है। राजधानी दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत पूर्वी भारत के कुछ राज्यों में सुबह के समय धुंध और कोहरा देखने को मिल रहा है। चक्रवाती हवाओं के चलते अगले 4-5 दिनों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में छिटपुट से लेकर मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
Weather systems, rainfall/thunderstorm Forecast & Warnings:
— India Meteorological Department (@Indiametdept) November 28, 2022
A cyclonic circulation lies over central parts of Bay of Bengal in lower tropospheric levels. pic.twitter.com/3EayJ3otiF
IMD के अनुमान के मुताबिक आज मंगलवार 29 नवंबर को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आज अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। तापमान को लेकर जारी आंकड़ों को देखें तो सोमवार के दिन दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि शिमला में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऐसे में कहा जा सकता है कि पहाड़ों की रानी शिमला से भी ज्यादा ठंड राजधानी दिल्ली में पड़ रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS