Mausam Ki Jankari: उत्तर भारत में बर्फबारी... दक्षिण राज्यों में बारिश, जानें दिल्ली-हरियाणा के मौसम का हाल

Weather Update Today 7 December 2022: दिसंबर की शुरुआत से ही उत्तर भारत में ठंड (Cold in North India) बढ़ती ही जा रही है, दूसरी ओर दक्षिण के राज्यों में बारिश (rain in southern states) और चक्रवाती तूफान (cyclonic storm) का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि चक्रवाती तूफान तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के तट से टकरा सकता है, जिसके चलते दक्षिण भारत के कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। आगे खबर में जानिए मौसम का हाल...
मौसम विभाग के पूर्वानुमान (Weather forecast) के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी भाग के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बनता दिख रहा है। 7 दिसंबर के बाद से चक्रवात अपना रौद्र रुप ले सकता है, जिसके बाद यह पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा में तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश तट की ओर बढ़ेगा। चक्रवाती तूफान के आने वाले दिनों में दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी की ओर पहुंचने का अनुमान है।
दक्षिण के इन राज्यों में बारिश की संभावना
दक्षिण में बन रहे चक्रवाती तूफान के प्रभाव 8 से 10 दिसंबर उत्तर तमिलनाडु, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश, कराईकल, पुडुचेरी, रायलसीमा और दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश के आसपास के इलाकों मे भारी बारिश की संभावना है। आने वाले एक हफ्ते में दक्षिण के राज्यों में बारिश का मौसम बना रहेगा।
उत्तर भारत के मौसम का हाल
दक्षिणी राज्यों में बारिश के बीच उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हो रही है। 8 से 10 दिसंबर के बीच पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ एक इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। आज के दिन पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश में कोहरा भी देखने को मिलेगा। राजधानी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहेगा। मौसम विभाग की माने तो अगले 2 दिन दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11 और अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। बढ़ती ठंड के बीच मंगलवार के दिन दिल्ली में वायू गुणवत्ता सूचकांक AQI 343 रहा।
हरियाणा में ऐसा रहेगा मौसम
कृषि मौसम विज्ञान विभाग की पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक, हरियाणा राज्य में आमतौर पर मौसम 7 नवम्बर तक साफ व खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तरी व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात्रि तापमान में गिरावट आने की संभावना है परंतु दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज होने की संभावना है। इस दौरान ठंडी हवाएं पहाड़ों की तरफ चलने से अलसुबह व देर रात्रि को ठंड बने रहने की संभावना है। वातावरण में उपस्थित नमी से कहीं कहीं अलसुबाह हल्की धुंध भी आने की संभावना है। परंतु पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 8 दिसंबर को आंशिक बादल तथा हवाओं में बदलाव भी संभावित है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS