Weather Updates: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का कहर, लैंडस्लाइड से NH-5 बंद

Weather Updates: भारत का बड़ा हिस्सा बाढ़ और जलभराव की समस्या से जूझ रहा है क्योंकि महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा, गुजरात और दिल्ली राज्यों में बारिश जारी है। भूस्खलन और चट्टानों के खिसकने की कई घटनाओं के साथ भारी जान-माल की हानि और संपत्ति के नुकसान की जानकारी मिली है। मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों और जिलों के लिए 'रेड', 'ऑरेंज' और 'येलो' अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र में भारी बारिश और बाढ़ के चलते राज्य के अलग-अलग जिलों में एनडीआरएफ की 13 टीमों को तैनात किया गया है। भारी बारिश के बीच मुंबई शहर के अलग-अलग इलाकों में जलभराव की समस्या देखने को मिल रही है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश की वजह से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। अगर बात देश की राष्ट्रीय राजधानी की कि जाए तो यहां पर यमुना का जलस्तर अब भी खतरे के निशान के पार है। दक्षिण भारत के राज्य तेलंगाना में बारिश को देखते हुए स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।
Weather Updates:
हिमाचल प्रदेश में एनएच-5 बंद
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बाढ़ ने लोगों के जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। इसमें अभी तक 168 लोगों ने अधिक लोगों की जान भी चली गई है। पहाड़ी राज्य में चट्टान गिरने की भी कई घटनाएं देखने को मिली हैं। इसी बीच, भूस्खलन के बाद शिमला और किन्नौर जिलों में NH-5 मार्ग को बंद कर दिया गया है। हालांकि, प्रशासन की तरफ से इसे खोलने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
गुजरात के नवसारी में जलभराव
गुजरात में भी भारी बारिश और बाढ़ की वजह से हालात काफी खराब बने हुए हैं। राज्य के नवसारी में कल रात से लगातार बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की समस्या पैदा हो गई है। इसके बाद जिला कलेक्टर अमित प्रकाश यादव ने शहर के सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी का आदेश दे दिया है। ताकि, बच्चों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े।
#WATCH | Severe water-logging situation witnessed in Gujarat's Navsari following incessant rainfall from last night.
— ANI (@ANI) July 28, 2023
District Collector Amit Prakash Yadav has ordered a holiday for all schools and colleges in the city. pic.twitter.com/u0Hvh06dnN
मुंबई में बारिश के लिए येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के लिए 'येलो' अलर्ट जारी किया है, जिसमें शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है। महाराष्ट्र के पालघर और ठाणे में भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर शुक्रवार को सभी प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS