मौसम की जानकारी : भारत के इन 8 शहरों में पड़ रही सबसे ज्यादा गर्मी, जानें क्या है आज का तापमान

उत्तर भारत में कई शहर प्रचंड गर्मी से तप रहे हैं। आसमान से बरस रही आग ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। देश में पड़ रही प्रचंड गर्मी का आलम ये है कि दुनिया के 15 सबसे गर्म शहरों में 8 शहर भारत के हैं।
वेदर वेबसाइट अल डोरोडो के मुताबिक राजस्थान का चुरू जिला भारत में सबसे ज्यादा गर्मी झेल रहा है। 2 जून को वहां का तामपान 48.9 था। दूसरे नंबर पर राजस्थान का ही गंगानगर है जहां 48.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
इसके अलावा जोधपुर के फलोदी का तापमान (48.2), बीकानेर (48.1), जैसलमेर (47.8), नौगांव (47.7), नारनौल (47.6) और खजुराहो (47.5) सबसे गर्म शहरों में से हैं। इसके अलावा यूपी का प्रयागराज जिला भी भीषण गर्मी झेल रहा है। दुनिया के सबसे ज्यादा गर्म शहरों की बात करें तो पाकिस्तान के ये चार शहर पहले आते हैं।
ग्वालियर, जयपुर में भी तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं अकोला में 45.4 व जैसलमेर में 46.4 रहा। देश के दो दर्जन से भी ज्यादा शहर ऐसे हैं जहां लोग 42 डिग्री से ज्यादा तापमान झेल रहे हैं।
मौसम विभाग की माने तो अगले दो दिन तक किसी राहत की उम्मीद नहीं है। मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता में हुई हल्की बारिश ने वहां जरूर लोगों को राहत दी है पर उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्से अभी भी सूरज की तपिश झेल रहे हैं।
दिल्ली को 4 जून के बाद राहत मिलने के आसार है। क्योंकि मौसम विभाग ने यहां बारिश होने का अनुमान लगाया है। बारिश के बाद यहां के तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस कम होने के चांस हैं। रविवार को सफदरगंज में 42.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS