Weather Today: दिल्ली में अगले चार दिनों तक छाया रहेगा हल्का कोहरा, जानें आज के मौसम का हाल

Delhi NCR Weather: राजधानी दिल्ली में ठंड ने दस्तक दे दी है। शुक्रवार को दिल्ली के कई हिस्सों में कोहरा छाया रहा। जबकि पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में बहुत घना कोहरा देखा गया। विजिबिलिटी कम होने की वजह से लोगों को सुबह के समय घर से निकलने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग का कहना है कि आज सुबह उत्तर प्रदेश, बिहार, असम, मेघालय और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में हल्का से मध्यम कोहरा देखने को मिला।
अगले चार दिनों में दिल्ली में छाया रहेगा हल्का कोहरा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में शुक्रवार सुबह 500 मीटर से कम विजिबिलिटी दर्ज की गई। शुक्रवार को आईएमडी ने कहा कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोहरा छाया रहा। इसमें यह भी कहा गया है कि इस दौरान इन सभी क्षेत्रों में तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव की उम्मीद नहीं है।हालांकि, अगले हफ्ते के दौरान देश के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट की उम्मीद है। आईएमडी मानें, तो अगले चार दिनों में दिल्ली में हल्का कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। ऐसा तब हुआ है जब राष्ट्रीय राजधानी में पिछले कुछ दिनों से तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है।
गुरुवार को न्यूनतम रहा दिल्ली का तापमान
आईएमडी के मुताबिक, गुरुवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन में अब तक का सबसे कम तापमान है। आईएमडी के मौसम बुलेटिन के अनुसार पारा 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से एक डिग्री अधिक है। वहीं केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने प्रदूषण को लेकर ताजा आंकड़े जारी किए है। शुक्रवार को दिल्ली में एक्यूआई 'बहुत खराब' से सुधरकर 'खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया। हालांकि, राष्ट्रीय राजधानी के पंजाबी बाग इलाके में एक्यूआई 333 के साथ 'बहुत खराब' श्रेणी में बनी हुई है।
ये भी पढ़ें- Parliament Security Breach: PM मोदी को आरोपियों ने बताया था 'लापता'
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS