Weather Update: जी-20 समिट के दौरान बदलेगा मौसम का मिजाज, IMD ने जारी किया अपडेट

Weather Update Today: देश में अलग-अलग जगहों पर फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने ओडिशा, झारखंड, बिहार, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह जैसे राज्यों में 10 सितंबर, 2023 तक अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में गर्मी ने लोगों की परेशानी में इजाफा कर दिया है। आइए जानते हैं, जी-20 समिट के दौरान दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम।
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज
आइएमडी के (Indian Meteorological Department) मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में आगामी 2 दिनों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। दिल्ली के प्रगति मैदान में होने जा रहे जी-20 समिट के दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, आज मौसम की बात करें तो आज भी दिल्ली में लोगों को गर्मी परेशान करने वाली है। इस दौरान अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास बना रहेगा।
इन राज्यों में बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक, आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, कर्नाटक के कुछ हिस्सों में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की उम्मीद है। वहीं, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में व्यापक बारिश की भी भविष्यवाणी की गई है। है। 6 सितंबर को ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई थी। साथ ही, बिहार, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और केरल में बारिश ने लोगों की परेशानी में इजाफा कर दिया था।
हिमाचल प्रदेश में ऐसा रहेगा मौसम
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में भारी बारिश की वजह से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। वहीं, अब हालात में कुछ सुधार होना शुरू हुआ है। आज शिमला में हल्की बारिश होने की उम्मीद है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, सिरमौर के पछाड़, राजगढ़, नोहरा और शिमला (Shimla) के कोटखाई, चौपाल, चेता, ठियोग जिलों में जगहों पर गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की जा सकती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS