Weather Update: यूपी-राजस्थान समेत देशभर के कई राज्यों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Weather Update: देश से मॉनसून की वापसी का सिलसिला शुरू हो चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान से मॉनसून की विदाई लगभग हो गई है। इस बीच यूपी, उत्तराखंड से लेकर ओडिशा और तमिलनाडु तक देश के कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। तमिलनाडु, पुडुचेरी और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सहित देश के कई हिस्सों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
दिल्ली के मौसम की जानकारी
देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सूरज और बादल की लुकाछिपी जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान 36 और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान 36.9 और 19.8 डिग्री सेल्सियस था।
इन राज्यों में बारिश के आसार
जम्मू और कश्मीर
जम्मू-कश्मीर में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सोमवार को कश्मीर घाटी में ऊंचे इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के कारण 29 और 30 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री और 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। इसके अलावा, राज्य के उप हिमालयी भागों में एक या दो स्थानों पर बिजली चमकने के साथ आंधी आने की संभावना है।
महाराष्ट्र
राज्य की राजधानी मुंबई में आमतौर पर बादल छाए रहने और मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। इसने उत्तरी कोंकण, दक्षिणी कोंकण, गोवा, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भारी बारिश की भी भविष्यवाणी की है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS