Weather Update: दिल्ली में उमस भरी गर्मी, उत्तराखंड समेत इन राज्यों में बारिश के आसार

Weather Update: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में तीन दिन पहले हुई बारिश के बाद बाद एक फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। लोग भीषण गर्मी (Temperature) और उमस से परेशान हैं। वहीं, मौसम विभाग ने गुरुवार यानी आज उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।
राजधानी दिल्ली के मौसम का हाल
दिल्ली (Delhi) में गर्मी ने लोगों की परेशानी में इजाफा कर दिया है। राजधानी का तापमान औसत से ज्यादा रहने लगा है। दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। साथ ही, आज भी अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास रहने के आसार है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में हल्की बारिश की संभावना भी जताई है।
उत्तर प्रदेश के मौसम की जानकारी
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में आज बादलों का डेरा रहेगा और गरज के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की जा सकती है। यहां पर न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहेगा। गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहेगा। इसी के साथ, यहां पर भी आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना है।
इन राज्यों में बारिश के आसार
14 सितंबर यानी गुरुवार को उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, असम, मेघालय, तमिलनाडु में बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ आंधी चलने की उम्मीद है। साथ ही, केरल, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, कराईकल, यानम, रायलसीमा और माहे में भी हल्की से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की जा सकती है। वहीं, पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख के कई हिस्सों में भी आज हल्की बारिश संभव है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS