Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का सितम, इन राज्यों में बारिश के आसार

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का सितम, इन राज्यों में बारिश के आसार
X
Weather Update: देशभर के मौसम में अलग-अलग बदलाव देखने को मिल रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गर्मी की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश के आसार बने हुए हैं।

Weather Update: हिमाचल और उत्तराखंड में इस बार रौद्र रूप दिखाया है। वहीं, देश के अधिकतर हिस्सों में अगस्त माह में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन से चार दिनों तक दक्षिण भारत के राज्यों में भारी बारिश का अनुमान है। साथ ही, देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लोगों को गर्मी से राहत नहीं है और अगले पांच दिनों तक बारिश के कोई आसार भी नहीं हैं।

दिल्ली में लोगों को सताएगी गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली में आज भी लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 26-27 डिग्री के बीच बना रहेगा। साथ ही, आने वाले पांच दिनों तक लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है और तेज धूप के बीच गर्मी का सितम झेलना पड़ेगा। सितंबर माह में भी गर्मी ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

इन राज्यों में बारिश के आसार

पंजाब मे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। राज्य में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं, हरियाणा में भी मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं। यहां पर भी आज आसमान में हल्के बादल छाए रहने की उम्मीद है। हालांकि, लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। साथ ही, दक्षिण भारत के राज्य आंध्र प्रदेश और ओडिशा में बारिश के आसार है।

पूर्वोत्तर भारत के राज्य असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की जा सकती है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में भी फिर से मौसम करवट बदल रहा है। यहां के कुछ जिलों में भी बारिश के लिए अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, राज्य में मानसून की गतिविधियां काकी कमजोर पड़ गई है। बारिश की वजह से हिमाचल प्रदेश को काफी नुकसान झेलना पड़ा है।

Tags

Next Story