Weather updates: दिल्ली-एनसीआर में रहेगी उमस भरी गर्मी, इन 16 राज्यों में IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में आज आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे। बारिश होने की उम्मीद नहीं है। लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग की मानें तो आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। वहीं 6 अगस्त को दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 2.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मणिपुर, नागालैंड, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश (Rain) होने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग ने नॉर्थ ईस्ट में जारी किया ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग (IMD Meteorological Department) के अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश की संभावना को देखते हुए नॉर्थ ईस्ट के मेघालय, मिजोरम, असम, नागालैंड, त्रिपुरा, मणिपुर, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया गया है।
-आईएमडी ने आज उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल और अरुणाचल प्रदेश में अलग अलग क्षेत्रों में भारी बारिश होने की उम्मीद है। इसके साथ ही आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गांगेय पश्चिम बंगाल, नागालैंड, बिहार, मेघालय, झारखंड, ओडिशा, असम, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर आंधी आने के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है।
Also Read: Weather Update: दिल्ली से लेकर Bihar तक झमाझम बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक एक चक्रवाती परिसंचरण निचले क्षोभमंडल (Troposphere) स्तर पर दक्षिण बिहार पर मौजूद है। औसत समुद्र तल पर मानसून ट्रफ का पश्चिमी छोर हिमालय की तलहटी के करीब चल रहा है। और पूर्वी छोर अब मुजफ्फरपुर, गोरखपुर, मालदा से होकर गुजर रहा है। जहां से पूरब की ओर मणिपुर की ओर जा रहा है। अगले तीन से चार दिनों में हिमालय की तलहटी में सामान्य स्थिति होने की संभावना है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS