Weather Updates: भारत में भारी बारिश की वजह से अब तक 100 लोगों की मौत, हिमाचल में अभी भी फंसे है पर्यटक

Weather Updates: भारत में भारी बारिश की वजह से अब तक 100 लोगों की मौत, हिमाचल में अभी भी फंसे है पर्यटक
X
मानसून की मूसलाधार बारिश लोगों ने लिए तबाही बनकर आई है। खबरों की मानें तो भारी बारिश और बाढ़ की वजह से अब तक देश के अलग-अलग हिस्सों में 100 से ज्यादा लोग अपनी जान गवा चुके हैं।

Weather Updates: मानसून की मूसलाधार बारिश लोगों ने लिए तबाही बनकर आई है। खबरों की मानें तो भारी बारिश और बाढ़ की वजह से अब तक देश के अलग-अलग हिस्सों में 100 से ज्यादा लोग अपनी जान गवा चुके हैं। सबसे ज्यादा मौत हिमाचल में हुई है। यहां 80 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा यहां नदियों के तेज बहाव से कई पुल भी बह गए है। यहां अभी भी सैकडों पर्यटकों के फंसने की (tourists still stuck In himachal) आशंका जताई जा रही है।

उत्तर भारत में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में बाढ़ और भूस्खलन हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश और बर्फबारी के कारण लगभग 300 लोग, जिनमें ज्यादातर पर्यटक हैं, अभी भी ऊंचे इलाकों में फंसे हुए हैं। पंजाब और हरियाणा में कुछ हिस्सों में बारिश कम होने के कारण 15 लोगों की जान चली गई। पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में पिछले 24 घंटों में पहाड़ों से गिरे पत्थरों के कारण हुए भूस्खलन में नौ तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। दिल्ली में, यमुना खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर गई, जिससे नदी के किनारे कई निचले इलाकों में पानी भर गया। जल स्तर खतरनाक रूप से 207.49 मीटर के निशान को छूने के करीब है, उच्चतम स्तर जो 1978 में दर्ज किया गया था। पुराने यमुना पुल पर सड़क और रेल यातायात दोनों बंद कर दिया गया है क्योंकि हरियाणा ने यमुनानगर में हथिनीकुंड बैराज से यमुना में अधिक पानी छोड़ा है।

उत्तराखंड के 4 जिलों में रेड अलर्ट जारी (red alert in 4 Uttarakhand districts)

बारिश बारिश को देखते हुए उत्तराखंड के चार जिलों -नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर और पौढ़ी गढ़वाल के लिए बुधवार को रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मौसम कार्यालय ने हरिद्वार, देहरादून, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिलों के लिए पीला अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि वह पहाड़ी क्षेत्रों में जाने से बचे। यहां कभी भी भूस्खलन हो सकता है।

ये भी पढ़ें- Rahul Gandhi : पूर्व दिल्ली सीएम Sheila Dikshit के फ्लैट में शिफ्ट हो सकते हैं राहुल गांधी, जानें कहां है ये घर

Tags

Next Story