West Bengal Assembly Election 2021: कांग्रेस ने जारी की 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Election) को लेकर कांग्रेस (Congress) पार्टी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 30 लोगों को चुनावी मैदान में प्रचार के लिए उतारा गया है। इससे पहले बीजेपी (BJP) ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की थी।
Congress releases list of 30 star campaigners for West Bengal. Party's interim chief Sonia Gandhi, ex-PM Dr Manmohan Singh & party leaders Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi Vadra, Sachin Pilot, Navjot Singh Sidhu, Abhijit Mukherjee and Mohd Azharuddin included.#WestBengalElections pic.twitter.com/3BuMssL0aw
— ANI (@ANI) March 12, 2021
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल के लिए 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। इस लिस्ट में पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह और पार्टी के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, सचिन पायलट, नवजोत सिंह सिद्धू, अभिजीत मुखर्जी और मोहम्मद अजहरुद्दीन भी शामिल हैं।
बता दें कि बंगाल की 294 विधानसभा सीटों पर आठ चरणों में चुनाव होगा। पिछली बार सात चरणों में विधानसभा चुनाव हुए थे। कुल 68 सीटें अनुसूचित जाति के लिए और 16 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा का कार्यकाल 30 मई को खत्म हो रहा है। पश्चिम बंगाल चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान 27 मार्च को शुरू होगा और 2 मई को परिणाम आएंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS