West Bengal Assembly Election 2021: कोलकाता में वाम मोर्चा ने जारी किया घोषणापत्र

West Bengal Assembly Election 2021: पश्चिम बंगाल में होने वाली विधानसभा चुनाव को लेकर आज वाम मोर्चा (Left Front) ने घोषणापत्र (manifesto) जारी कर दिया है। इससे पहले ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने भी बंगाल की जनता के लिए घोषणा पत्र जारी कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वाम मोर्चा के अध्यक्ष बिमान बोस ने शनिवार की शाम को कोलकाता में बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया।
West Bengal: Left Front Chairman Biman Bose today released party manifesto for #WestBengalElection2021 in Kolkata. pic.twitter.com/G7GdfQy474
— ANI (@ANI) March 20, 2021
बंगाल चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान बहुत पहले ही हो चुका है। इस बार बंगाल में 8 चरणों में मतदान होगा और 2 मई को बंगाल समेत 5 राज्यों के चुनाव परिणाम आएंगे। बंगाल में मतदान का पहला चरण 27 मार्च, दूसरी चरण 1 अप्रैल, तीसरा चरण 6 अप्रैल, चौथा चरण 10 अप्रैल, पंचवां चरण 17 अप्रैल, छठा चरण 22 अप्रैल, सातवां चरण 26 अप्रैल और 8वां चरण 29 अप्रैल को होगा। बंगाल की 294 सीटों के लिए मतदान होने हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS