West Bengal Assembly Election 2021: 22 साल बाद कंधार कांड पर बोले TMC नेता यशवंत सिन्‍हा, ममता बनर्जी ने दिया था प्रस्ताव

West Bengal Assembly Election 2021: 22 साल बाद कंधार कांड पर बोले TMC नेता यशवंत सिन्‍हा, ममता बनर्जी ने दिया था प्रस्ताव
X
1999 के कंधार कांड पर बड़ा खुलासा करते हुए तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha ) ने कहा कि ममता बनर्जी (Mamata Bannerjee) कंधार कांड (Kandhar Plane Hijack) में बंधकों के बदले खुद को सौंपने को तैयार थीं।

तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha ) ने शनिवार को ममता बनर्जी की पार्टी का दामन थाम लिया। इस दौरान उन्होंने 22 साल पहले अटल सरकार में हुए 1999 के कंधार कांड पर बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि ममता बनर्जी (Mamata Bannerjee) कंधार कांड (Kandhar Plane Hijack) में बंधकों के बदले खुद को सौंपने को तैयार थीं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यशवंत सिन्हा ने कहा कि ममता बनर्जी ने इंडियन एयरलाइंस के विमान के कंधार में 1999 के अपहरण के दौरान बंधकों को छोड़ने और बातचीत करने की पेशकश की थी। यशवंत सिन्हा ने कहा कि उस समय केंद्रीय मंत्री रहीं बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बंधकों की रिहाई के लिए खुद को सौंपने की बात करही थी। ममता बनर्जी अटल बिहारी वाजेपेयी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में रेल मंत्री थीं।

2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बाद यशवंत सिन्हा ने भाजपा छोड़ दिया था और उनके बेटे जयंत सिन्हा झारखंड के हजारीबाग से भाजपा के लोकसभा सांसद हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी के खिलाफ लड़ाई में ममता बनर्जी को मजबूत करूंगा और उनकी कंधार कांड वाली कुर्बानी जायज नहीं जाएगी।

जानें कंधार कांड की कहानी

साल 1999 में 24 दिसंबर को दिल्ली की तरफ नेपाल की राजधानी काठमांठू से आ रहे इंडियन एयरलाइंस का विमान आईसी-814 को हाईजैक कर लिया था। इस अपहरण कांड के पीछे आतंकवादी संगठन हरकत उल मुजाहिदीन के आंतकवादी थे। इस प्लेन को नेपाल से अफगानिस्तान के कंधार में लैंड किया गया। आतंकवादियों ने मसूद अजहर, अहमद उमर सईद शेख और मुस्ताक अहमद जर्गर को छुड़वाने की मांग की थी।

Tags

Next Story