West Bengal Opinion Poll 2021 : पश्चिम बंगाल में किसकी बनेगी सरकार, जाननें के लिए पढ़ें ये खास रिपोर्ट

West Bengal Opinion Poll 2021 : पश्चिम बंगाल में किसकी बनेगी सरकार, जाननें के लिए पढ़ें ये खास रिपोर्ट
X
West Bengal Opinion poll 2021 : पश्चिम बंगाल में होने वाले विधान सभा चुनाव को लेकर भाजपा और टीएमसी (BJP-TMC) के बीच सियासी घमासान जारी है। भाजपा मोदी सरकार के कामकाज गिना रही है तो वहीं टीएमसी लगातार रैलियां कर अपनी दस वर्ष की उपलब्धियां गिनाने में लगी हुई है।

West Bengal Opinion poll 2021 : पश्चिम बंगाल में होने वाले विधान सभा चुनाव को लेकर भाजपा और टीएमसी (BJP-TMC) के बीच सियासी घमासान जारी है। भाजपा मोदी सरकार के कामकाज गिना रही है तो वहीं टीएमसी लगातार रैलियां कर अपनी दस वर्ष की उपलब्धियां गिनाने में लगी हुई है। आपको बता दे कि भाजपा पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव में अपनी सफलता से उत्साहित है। भाजपा पश्चिम बंगाल में अपनी सरकार बनने के दावे कर रही है। कांग्रेस-लेफ्ट ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भापजा से मुकाबले के लिए गठबंधन किया है और लोगों से मौका देने की अपील कर रही है।

सीएनएक्स (CNX Survey) के सर्वे की मानें तो पश्चिम बंगाल में एक बार फिर टीएमसी (TMC) की सरकार बनती नजर आ रही है। सीएनएक्स के सर्वे में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) को 294 में से 151 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं सर्वे के अनुसार बीजेपी (BJP) के खाते में 117 सीट जाती नजर आ रही हैं। लेफ्ट और कांग्रेस के खाते में 24 सीट मिलने की संभावना है।

सीएनएक्स (CNX Survey) के सर्वे के मुताबिक, दक्षिण बंगाल में अभी भी टीएमसी का दबदबा बना हुआ है। सर्वे में पार्टी के यहां 84 में से 53 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं भाजपा को 16 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है। सर्वे में पश्चिम बंगाल की 294 में 112 सीटों पर हुए इस सर्वे में 8960 लोगों से बात की गई है। आपको बता दें की यह सर्वे 23 जनवरी से 7 फरवरी के बीच कराया गया है।

भाजपा को 117 सीटें मिलने का अनुमान

C-Voter सर्वे के अनुसार राज्य में भाजपा की सरकार बनती दिखाई दे रही है। सर्वे में 43 फीसदी लोगों का मानना है कि राज्य में भाजपा की सरकार बन सकती है। वहीं, 35 फीसदी लोगों का मानना है कि ममता बनर्जी की टीएमसी राज्य में एक बार फिर से सरकार बनाएगी। 14 फीसदी लोग ऐसे हैं जिनका मानना है राज्य में लेफ्ट और कांग्रेस सरकार बना सकते हैं। वहीं, 2 फीसदी लोगों ने राज्य में त्रिशंकु विधानसभा की उम्मीद जताई है।

साल 2016 के मुकाबले में टीएमसी को हो रहा है नुकसान

सीएनएक्स के सर्वे के अनुसार ममता की पार्टी टीएमसी को 2019 के मुकाबले भारी झटका लगता दिखाई दे रहा है। पार्टी को उत्तर बंगाल में बड़ा नुकसान होता दिख रहा है। भाजपा को इस इलाके में बड़ी सफलता मिलती दिख रही है। उत्तर बंगाल की 56 सीटों में से भाजपा को 32 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं, टीएमसी को यहां महज 15 सीटों से ही संतोष करना पड़ सकता है। लेफ्ट और कांग्रेस को 7 सीटें मिल सकती है। अन्य के खाते में 2 सीट जाने का अनुमान है।

टीएमसी का गढ़ माना जाता है कोलकाता

सर्वे के अनुसार कोलकाता में टीएमसी का दबदबा बना रहेगा। ग्रेटर कोलकाता पार्टी को 35 में से 26 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा को यहां महज 9 सीटों से ही संतोष करना पड़ेगा। लेफ्ट और कांग्रेस के साथ अन्य का यहां खाता भी नहीं खुलने का अनुमान है। दक्षिण पश्चिम कोलकाता में मुकाबला बराबरी का रहने के आसार हैं। यहां की 119 सीटों में से टीएमसी के खाते में 57 और भाजपा के खाते में 60 सीटें मिलने का अनुमान है। लेफ्ट और कांग्रेस को यहां महज 2 सीट मिलने की संभावना है।

अभी भी लोगों की पहली पसंद हैं ममता

आपको बता दें कि सी वोटर के सर्वे में भले ही लोग भाजपा की सरकार बनने की बात कह रहे हैं लेकिन मुख्यमंत्री के रूप में ममता बनर्जी लोगों की पहली पसंद हैं। राज्य में 52 फीसदी लोगों का मानना है कि ममता बनर्जी सीएम पद के लिए सबसे बेहतरीन उम्मीदवार हैं। वहीं, भाजपा के दिलीप घोष 25 फीसदी लोगों की पसंद के साथ दूसरे स्थान पर हैं। अधीर रंजन चौधरी को 2 फीसदी लोगों ने सीएम पद के लिए बेहतर उम्मीदवार बनाया है। चौंकाने वाली बात है कि सर्वे में बंगाल टाइगर सौरव गांगुली बेहतर सीएम उम्मीदवार के रूप में 4 फीसदी लोगों की पसंद बने हैं।

सर्वे में इतने लोगों से की गई है बात

एबीपी न्यूज के सर्वे के मुबातिक, सी वोटर का सर्वे टेलीफोन पर बातचीत के आधार पर किया गया है। सर्वे में 7527 लोगों से बात की गई है। सर्वे 14 फरवरी तक किया गया। इसके अलावा सी वोटर ने वीकली स्नैप पोल भी किया जिसमें 2811 लोगों से बातचीत की गई।

Tags

Next Story