सीएम ममता बनर्जी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, बोलीं- हम BJP की तरह दंगाबाज पार्टी नहीं

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 (West Bengal Assembly Elections 2021) : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Cm Mamata Banerjee) ने गुरुवार को पाथरप्रतिमा (Patherpartima) में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी- Bharatiya Janata Party (बीजेपी) पर निशाना साधा है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सीएम ममता बनर्जी ने मंच पर चंडी पाठ भी किया है। सीएम ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि हम भाजपा की तरह दंगाबाज पार्टी नहीं हैं। दोबारा से सरकार बनने पर सुंदरबन को नया जिला बनाया जाएगा। हम भाजपा (BJP) की तरह दंगाबाज पार्टी नहीं हैं, हम सिर्फ विकास में विश्वास करते हैं।
आगे कहा कि चक्रवाती तूफान अम्फान (Cyclonic Storm Amphan) के समय केंद्र की मोदी सरकार (Modi Govt) ने हमारी कोई मदद नहीं की थी और ना ही भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कोई मदद की थी। हमने तूफान के समय 19 लाख लोगों की जान बचाई। पीएम मोदी ने सिर्फ पैसा देने का वादा किया, वो भी नहीं दिया।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में आज शाम को पहले चरण के लिए होने वाले चुनाव प्रचार का सिलसिला थम जाएगा। भाजपा (BJP) और टीएमसी (TMC) पार्टी के नेताओं ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। आज शाम को चुनाव प्रचार थमने से पहले दोनों राजनीतिक दलों के नेता चुनावी रैलियों को जोर शोर से संबोधित कर रहे हैं।
8 चरणों में होगा चुनाव
बता दें कि पश्चिम बंगाल में इस बार विधानसभा चुनाव 8 चरणों में होगा। पहले चरण में पश्चिम बंगाल की 294 में से 30 विधानसभा सीटों पर 27 मार्च 2021 को वोट डाले जाएंगे। वहीं, दूसरे चरण में 30 सीटों पर एक अप्रैल को, तीसरे चरण में 31 सीटों पर 6 अप्रैल को, चौथे चरण में 44 सीटों पर 10 अप्रैल को, पांचवे चरण में 45 सीटों पर 17 अप्रैल को, छठे चरण में 43 सीटों पर 22 अप्रैल को, सातवें चरण में 36 सीटों पर 26 अप्रैल को और आठवें चरण में 35 सीटों पर 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। जबकि चुनाव का परिणाम 2 मई को घोषित किया जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS