यशवंत सिन्हा को टीएमसी ज्वाइन करते ही मिली बड़ी जिम्मेदारी, नियुक्त किए गए पार्टी उपाध्यक्ष

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दामन छोड़कर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हुए यशवंत सिन्हा को सीएम ममता बनर्जी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। यशवंत सिन्हा को तृणमूल कांग्रेस का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। साथ ही उन्हें टीएमसी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति का सदस्य भी नियुक्त किया गया है।
जानकारी के अनुसार, यशवंत सिन्हा अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में वे वित्त मंत्री की भूमिका निभा चुके हैं। वह भाजपा के वरिष्ठ नेता भी रह चुके हैं। बताया जा रहा है कि मौजूदा मोदी सरकार के साथ उनका लंबे समय तक मतभेद रहा है। इतना ही नहीं यशवंत सिन्हा पीएम नरेंद्र मोदी पर भी सवाल उठा चुके हैं।
Former BJP leader Yashwant Sinha, who recently joined TMC, has been appointed as its vice president and national working committee member.
— ANI (@ANI) March 15, 2021
(File photo) pic.twitter.com/8u7OJPZXqT
कुछ सालों पहले किया था बड़ा ऐलान
रिपोर्ट के मुताबिक, यशवंत सिन्हा ने कुछ सालों पहले कहा था कि वह अब किसी भी के साथ नहीं जाएंगी। लेकिन फिर भी वे रविवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पार्टी में शामिल हो गए हैं।यशवंत सिन्हा ने बीते रविवार को कोलकाता स्थित टीएमसी भवन पहुंचकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। इसके बाद उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा था। यशवंत सिन्हा ने कहा था कि सभी संस्थान इस शासन में कमजोर हो गए हैं।
8 चरणों में होगा विधानसभा चुनाव
जानकारी के लिए आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का रण जीतने के लिए टीएमसी और बीजेपी के नेता जमकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। राज्य में टीएमसी और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर देखनों को मिल रही है। साथ ही बता दें कि पश्चिम बंगाल इस बार विधानसभा चुनाव 8 चरणों में होने जा रहे हैं। पहले चरण में पश्चिम बंगाल की 294 में से 30 सीटों पर 27 मार्च को वोट डाले जाएंगे।
वहीं, दूसरे चरण में 30 सीटों पर एक अप्रैल को, तीसरे चरण में 31 सीटों पर 6 अप्रैल को, चौथे चरण में 44 सीटों पर 10 अप्रैल को, पांचवे चरण में 45 सीटों पर 17 अप्रैल को, छठे चरण में 43 सीटों पर 22 अप्रैल को, सातवें चरण में 36 सीटों पर 26 अप्रैल को और आठवें चरण में 35 सीटों पर 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। जबकि चुनाव का परिणाम 2 मई को घोषित किया जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS