पश्चिम बंगाल: बीजेपी ने किया एसपी अर्जुन सिंह पर हमले के विरोध में बंद का ऐलान, जानें क्या है पूरा मामला

पश्चिम बंगाल: बीजेपी ने किया एसपी अर्जुन सिंह पर हमले के विरोध में बंद का ऐलान, जानें क्या है पूरा मामला
X
पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के सांसद अर्जुन सिंह पर रविवार को हुए हमले के बाद प्रदेश इकाई ने कथित हमले के विरोध में बैरकपुर विधानसभा क्षेत्र में 12 घंटे बंद का ऐलान किया है।

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के सांसद अर्जुन सिंह पर रविवार को हुए हमले के बाद प्रदेश इकाई ने कथित हमले के विरोध में बैरकपुर विधानसभा क्षेत्र में 12 घंटे बंद का ऐलान किया है। बीते रविवार को सांसद के ऊपर टीएमसी कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया था।

भाजपा सांसद अर्जुन सिंह पर हमले के बाद उनके सिर पर चोट लगी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। पुलिस ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले के कांकिनारा में लोगों के एक समूह द्वारा सड़क पर नाकाबंदी करने का आरोप लगाया।

क्या है मामला

बीते रविवार को श्यामनगर रेलवे स्टेशन के पास तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सांसद की कार पर हमला कर दिया। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में उनके कार्यालय पर कब्जा करने की कोशिश की गई। सांसद ने घायल होने के बाद कहा कि वो पार्टी कार्यालय पर कब्जा करना चाहते हैं। जब मैं जांच करने गया, तो मेरी कार में पर हमला कर दिया। पुलिस भी मौके पर मौजूद थी।

सांसद ने यह भी आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस घटना के दौरान मौजूद थी। लेकिन उन्होंने टीएमसी के गुंडों नहीं रोक सकी। सांसद को इलाज के लिए अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया। घटना में कुछ मीडियाकर्मियों सहित 50 से अधिक लोग घायल हो गए। इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

इन कार्यकर्ताओं और नेताओं के समर्थन में भी विरोध प्रदर्शन

पार्टी इकाई ने बताया कि यह पहला मौका नहीं है इससे पहले भी भाजपा के कार्यकर्तओं और नेताओं पर हमले हो चुके हैं। पार्टी आज सुकांत मोंडल, प्रदीप मोंडल और देवदास मोंडल के परिवार के साथ, पश्चिम बंगाल में संधेशखाली हत्याओं और राजनीतिक हिंसा पर एक विरोध प्रदर्शन करेगी। दोपहर 2 बजे कोलकाता में पार्टी कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story