West Bengal Budget 2021 : पश्चिम बंगाल विधानसभा में हंगामा, भाजपा विधायकों ने लगाए जय श्रीराम के नारे

West Bengal Budget 2021 : पश्चिम बंगाल विधानसभा में हंगामा, भाजपा विधायकों ने लगाए जय श्रीराम के नारे
X
West Bengal Budget 2021: पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज विधानसभा में बजट पेश कर रहीं हैं। वहीं जैसे ही ममता बनर्जी ने बजट पर भाषण देना शुरू किया। वैसे ही भाजपा विधायकों ने विधानसभा में हंगामा करना शुरू कर दिया।

West Bengal Budget 2021: पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज विधानसभा में बजट पेश कर रहीं हैं। वहीं जैसे ही ममता बनर्जी ने बजट पर भाषण देना शुरू किया। वैसे ही भाजपा विधायकों ने विधानसभा में हंगामा करना शुरू कर दिया। भाजपा विधायकों ने विधानसभा में जय श्री राम का के नारे लगाकर शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद भाजपा विधायक जय श्री राम के नारा लगाते हुए सदन से बाहर निकले गए। वहीं भाजपा विधायकों के इस व्यवहार पर स्पीकर ने नाराज़गी भी जतायी। इसके बाद ममता बनर्जी ने कई नई परियोजनाओं का ऐलान किया।

खबरों से मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री अमित मित्रा की तबियत ठीक नहीं हैं। इसलिए सीएम ममता बनर्जी खुद राज्य का बजट पेश करेंगी। खबर है कि सीएम ममता बनर्जी कई जनकल्याणकारी परियोजनाओं का उद्घाटन कर सकती हैं।

ममता के बजट भाषण का विपक्ष ने किया बायकॉट

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 की तारीखों की घोषणा से पहले प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को विधानसभा में अंतरिम बजट पेश किया। वित्त मंत्री की जगह सदन में वोट ऑन अकाउंट पेश करने के लिए ममता बनर्जी ने जैसे ही भाषण देना शुरू किया, समूचे विपक्ष ने मुख्यमंत्री के बजट भाषण का बायकॉट कर दिया। भाजपा के विधायक वेल में आ गये। विरोधियों ने पूछा कि वित्त मंत्री की जगह मुख्यमंत्री बजट क्यों पेश कर रही हैं? विपक्ष के व्यवहार से स्पीकर क्षुब्ध हो गये।

Tags

Next Story