West Bangal Election 2021: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नवद्वीप में परिवर्तन यात्रा को झंडा दिखाकर किया रवाना

West Bangal Election 2021: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नवद्वीप में परिवर्तन यात्रा को झंडा दिखाकर किया रवाना
X
West Bangal Election 2021: पश्चिम बंगाल में भाजपा विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) की तैयारियों में जूट गई है। आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने नवद्वीप में परिवर्तन यात्रा को झंडा दिखाकर रवाना किया।

West Bangal Election 2021: पश्चिम बंगाल में भाजपा विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) की तैयारियों में जूट गई है। आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने नवद्वीप में परिवर्तन यात्रा को झंडा दिखाकर रवाना किया। इन दौरान नड्डा ने पश्चिम बंगाल (West Bengal) की ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा है। वहीं उन्होंने कहा कि ममता ने पश्चिम बंगाल की जनता के साथ विश्वासघात किया है।

वहीं उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता के स्वास्थ्य की चिंता मोदी जी ने की थी। अब ममता जाएगी, रास्ते का रोड़ा खत्म होगा और मोदी जी की योजना आयुष्मान भारत का लाभ बंगाल की जनता को मिलेगा। वहीं उन्होंने ममता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ये मां, माटी, मानुष के नाम पर आई सरकार ने बंगाल की जनता के साथ धोखा किया। यहां सिर्फ तानाशाही करके ममता ने शासन बंगाल की आम भोली-भाली जनता को कुछ नहीं मिला। प्रशासन का राजनीतिकरण, पुलिस का क्रिमिनलाइजेशन और भ्रष्टाचार का इंस्टीट्यूशनाइजेशन हुआ है।

वहीं जेपी नड्डा (JP Nadda) ने ने श्री श्री गौरांग जन्मस्थान आश्रम पहुंचकर पूजा की। बता दें कि इससे पहले मालदा में भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को 'जय श्रीराम' के नारों के बीच 'रोड शो' किया। उन्होंने कहा कि मैं देख रहा हूं कि पश्चिम बंगाल (West Bengal) की जनता ने टोलाबाजी की सरकार, कटमनी वाली सरकार, भ्रष्टाचार की सरकार (Government) को जड़ से उखाड़ कर फेंकना तय कर लिया है।

Tags

Next Story