पश्चिम बंगाल: एक दिन में कोरोना से सबसे ज्यादा मौत, जानें पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड नए मामले

भारत में लगातार कोरोना के नए मामलों में गिरावट दर्ज हो रही है। तो वहीं दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल में शनिवार को सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए। एक दिन में बंगाल में 144 मरीजों की मौत हुई है, जो एक रिकॉर्ड है। वहीं दूसरी तरफ मरीजों की संख्या का भी एक नया रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। 19,000 नए मामले सामने आए।
बंगाल स्वास्थ्य विभाग के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, शनिवार को सिर्फ एक दिन में 144 मरीजों की मौत हुई। जिसके बाद पूरे राज्य में कुल मिलाकर मौत का आंकड़ा 13,137 पहुंच गया है। वही बंगाल में 19,511 नए मामले दर्ज हुए। जो 1 दिन में आए सबसे अधिक मामले हैं।
इसके बाद पूरे राज्य में कुल मरीजों की संख्या 11 लाख 14 हजार 333 हो गई है। बीते 24 घंटे के दौरान कम से कम 19211 लोग ठीक हो गए बीते शुक्रवार को राज्य में 66 हजार से ज्यादा नमूनों की जांच की गई।
बंगाल में 16 से 30 मई तक लॉकडाउन
जानकारी के लिए बता दें कि पश्चिम बंगाल में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने लॉकडाउन लगा दिया है। बंगाल में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए 16 मई से 30 मई तक पूर्ण लॉकडाउन लगाने की घोषणा शनिवार को कर दी गई। लॉकडाउन के दौरान पूरी तरह से वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा।
सभी तरह के जमावड़े पर पूरी तरह से रोक रहेगी और इसके अलावा जरूर सेवाएं जारी रहेंगी। पेट्रोल पम्प खुले रहेंगे और आवश्यक सेवाएं जैसे कि दूध, पानी, दवा, बिजली, अग्निशमन और मीडिया का काम जारी रहेगा। मुख्य सचिव ए. बंदोपाध्याय ने कहा कि हम महामारी के प्रसार को रोकने के लिए रविवार को सुबह छह बजे से 30 मई की शाम छह बजे तक सख्त कदम उठा रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS