West Bengal : ईद के मौके पर CM ममता बनर्जी ने लोगों को दिया एकता का संदेश, बीजेपी पर कसा तंज

West Bengal : ईद के मौके पर CM ममता बनर्जी ने लोगों को दिया एकता का संदेश, बीजेपी पर कसा तंज
X
देशभर में ईद (Eid) का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कोलकाता के रेड रोड पर लोगों को एकता का संदेश देते हुए संबोधित किया।

देशभर में ईद (Eid) का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कोलकाता के रेड रोड पर लोगों को एकता का संदेश देते हुए संबोधित किया। मुख्यमंत्री बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) पर तंज कसते हुए जनता से जल्द ही अच्छे दिन लाने का वादा किया और यह भी कहा कि हमारा वादा झूठा या जुमला नहीं है।

उन्होंने कहा कि हम कुछ लोगों के लिए नहीं बल्कि सभी के लिए अच्छे दिन लाने का वादा करते हैं। आप लोगों ने मुझे उनके (भाजपा) के खिलाफ खड़े होने की ताकत दी है। जो देश को बांटने की राजनीति करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सबके लिए अच्छे दिन लाएंगे, हम झूठे वादे नहीं कर रहे हैं। कुछ लोग देश को बांटने के लिए हिंदू-मुसलमान (Hindu-Muslim) को बांटना चाहते हैं, लेकिन आपको उनकी बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए और एकता बनाए रखनी चाहिए।

बनर्जी ने कहा कि हम जानते हैं कि उनसे कैसे लड़ना है, आपने हमें उनसे लड़ने की ताकत दी है। उन्होंने कहा कि सभी को देखना चाहिए कि पश्चिम बंगाल में लोगों में कितनी एकता है, हम उन लोगों से नहीं डरेंगे बल्कि उनका सामना करेंगे। ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि इस समय देश का माहौल ठीक नहीं है, अंग्रेजों की फूट डालो और राज करो की नीति का इस्तेमाल कुछ लोग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने भाजपा पर निशाना साधते हुए एक नारा लगाया। उन्होंने कहा 'ईश्वर अल्लाह तेरा नाम, सबको सन्मति दे भगवान।

Tags

Next Story