West Bengal: डेंगू के मच्छर से बंगाल की Politics में बवाल, बीजेपी ने ममता सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन

West Bengal: डेंगू के मच्छर से बंगाल की Politics में बवाल, बीजेपी ने ममता सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन
X
Dengue In West Bengal: पश्चिम बंगाल में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसको लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। बीजेपी महिला मोर्चा ने राज्य की ममता सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शऩ किया है। पढ़िए पूरी खबर...

West Bengal Politics: पश्चिम बंगाल के डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। राज्य के विभिन्न जिलों में स्थित सरकारी और गैर सरकारी अस्पताल डेंगू पीड़ित मरीजों से भरे पड़े हैं। इसको लेकर विपक्षी दल तृणमूल कांग्रेस सरकार पर लगातार निशाना साध रहे हैं। इस बीच राज्य में डेंगू के मामलों को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने राज्य की ममता सरकार के खिलाफ शुक्रवार को यानी की विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शऩ कर रही बीजेपी के कार्यकर्ता हाथ में मच्छरदानी भी लिए नजर आई।

राज्य में डेंगू पीड़ित मरीजों की संख्या 38 हजार के पार

विरोध प्रदर्शन के दैरान बीजेपी महिला कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प भी देखने को मिली। बीजेपी की महिला कार्यकर्ता हाथ में भाजपा झंडा लेकर सीएम ममता के खिलाफ नारे बाजी कर रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य में डेंगू पीड़ित मरीजों की संख्या 38 हजार के पार हो चुकी हैं। वहीं, बताया तो यह भी जा रहा है कि डेंगू के चपेट में आने से कोलकाता में 12 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल के अस्पताल में उपचाराधीन अधिकतर मरीजों की प्लेटलेट्स में काफी गिरावट होने के कारण उनकी स्थिति काफी गंभीर बनी है। ऐसे में लोगों के बीच हाहाकार मच गया है। मरीजों को पूरी तरह से स्वस्थ करने के लिए डॉक्टर पूरी तरह जुट गए हैं।

पिछले साल भी डेंगू से मचा था कोहराम

बता दें कि पश्चिम बंगाल में डेंगू से तबाही का मामला पहली बार नहीं सामने आया है। पिछले साल भी राज्य में डेंगू के मरीजों की संख्या में इजाफा से राज्य में कोहराम मच गया था। पिछले साल डेंगू के मामले 67,271 थे और करीब 30 लोगों की मौत हुई थी। ऐसे में इस बार भी जिस तरह से राज्य में डेंगू के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है, वह चिंता का विषय बना हुआ है। इसको लेकर विपक्षी दल लगातार ममता सरकार पर हमला साध रहे हैं। इससे पहले कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने ममता सरकारपर निशाना साधते हुए कहा था कि 'ये डेंगू ममता मेड डेंगू है, गवर्नमेंट स्पॉन्सर डेंगू है। बंगाल के लोग भगवान के भरोसे जी रहे हैं, हम कुछ नहीं कर सकते हैं।

पढ़िए पूरी खबर:- Delhi Robbery Case: दिल्ली में 25 करोड़ की ज्वेलरी चोरी करने वाले आरोपी छत्तीसगढ़ में गिरफ्तार, जानिये चोर की अनोखी ख्वाहिश

Tags

Next Story