नए कोरोना वेरिएंट XE को लेकर क्या बोले LNJP अस्पताल के MD, इन दो राज्यों में हुई पुष्टि

नए कोरोना वेरिएंट XE को लेकर क्या बोले LNJP अस्पताल के MD, इन दो राज्यों में हुई पुष्टि
X
भारत में XE वेरिएंट का दूसरा मरीज गुजरात में मिला है। केंद्र ने फिलहाल हर राज्य में अलर्ट जारी कर दिया है।

देश में कोरोना के नए वेरिएंट XE और कप्पा वेरिएंट (XE and Kappa Varriant) के मामलों की पुष्टि हो चुकी है। मुंबई के बाद अब गुजरात में एक्सई वेरिएंट मिला है। ओमिक्रॉन के दो सब लीनेज BA.1 और BA.2 का रीकॉम्बिनेंट स्ट्रेन बताया जा रहा है XE, इस मामले को लेकर लोक नायक जय प्रकाश नारायण के एमडी डॉ.सुरेश कुमार (LNJP MD Dr. Suresh Kumar) ने टिप्पणी दी है।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, एलएनजेपी अस्पताल के एमडी डॉ.सुरेश कुमार ने कहा कि नए वेरिएंट को लेकर अभी हमें ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। राजधानी दिल्ली में अभी XE वेरिएंट का कोई नया मामला भी नहीं मिला है। जो भी मरीज हमारे पास आ रहे हैं। हम उनकी ​जीनोम सिक्वेंसिंग भेज रहे हैं।


जानकारी के लिए बता दें कि भारत में इस वेरिएंट का दूसरा मरीज गुजरात में मिला है। केंद्र ने फिलहाल हर राज्य में अलर्ट जारी कर दिया है। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, कोविड-19 का एक्सई वेरिएंट दो अलग-अलग वेरिएंट से बना है। कोरोना वायरस के दो तरह के ओमिक्रॉन वेरिएंट हैं।

पहला ओमाइक्रोन बीए-1 है, जबकि दूसरा बीए-2 है। XE वेरिएंट को इन दोनों वेरिएंट्स के कॉम्बिनेशन की वजह बताया गया है। अब तक के सभी वेरिएंट से 10 गुना तेजी से फैसला है। डॉक्टरों का कहना है कि XE वेरिएंट के लक्षण ओमिक्रॉन के जैसे ही हो सकते हैं। जैसे बुखार, खांसी, सांस लेने में दिक्कत, शरीर में दर्द, नाक बहना आदि।

Tags

Next Story