भारत की WHO ने की तारीफ, तेजी से टीकाकरण अभियान पर हो रहा काम

दुनिया में फैली कोरोना महामारी की रोकधाम के लिए देश विदेशों में वैक्सीन लगाई जा रही है। इसी बीच भारत में कई वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है और तेजी से वैक्सीनेशन का काम हो रहा है। इसी बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भारत की तारीफ की है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विश्व स्वास्थ्य संगठन के भारत में प्रतिनिधि रॉडरिको ऑफरिन ने कहा कि भारत में वैक्सीनेशन का काम रफ्तार से हो रहा है। वैक्सीनेशन के काम में भारत की सरकार पूरी तरह से लगी हुई है। इस अभियान में पूरा समर्पण दिख रहा है।
उन्होंने कहा कि भारत में सिर्फ 22 दिन के अंदर 60 लाख लोगों को टीका लग चुका है। ऐसे में ये रफ्तार अच्छी है। इस रफ्तार को देखकर हम कह सकते हैं कि ये अच्छी रफ्तार है और भारत को इसकों ऐसे ही करना चाहिए।
आगे कहा कि तीन महीने हो चुके हैं। भारत में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या कम हो रही है। ये एक अच्छी खबर है। जिस हिसाब से सरकार ने कोरोना महामारी के वक्त काम किया वो सरानीय है और बेहद गर्व की बात है। ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजैनेका की वैक्सीन के 1.67 करोड़ डोज 20 देशों में पहुंच चुके हैं। अकेले भारत में ही 63 लाख डोज 13 देशों को फ्री दिए गए हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS