जानें कौन होगा कांग्रेस का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, ये एक नाम चल रहा आगे

जानें कौन होगा कांग्रेस का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, ये एक नाम चल रहा आगे
X
राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। ऐसे में अब संगठन के भीतर नए अध्यक्ष को लेकर माथापच्ची का दौर शुरू हो गया है। ऐसे में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम को लेकर कई चेहरे सामने आ रहे हैं। लेकिन अभी तक किसी का भी नाम फाइनल नहीं हुआ है। लेकिन नंबर एक पर इनका नाम चल रहा है।

राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। ऐसे में अब संगठन के भीतर नए अध्यक्ष को लेकर माथापच्ची का दौर शुरू हो गया है। ऐसे में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम को लेकर कई चेहरे सामने आ रहे हैं। लेकिन अभी तक किसी का भी नाम फाइनल नहीं हुआ है।

फिलहाल, कांग्रेस मोती लाल बोरा को अंतरिम अध्यक्ष बना सकती है। वहीं जल्द ही कांग्रेस वर्किंग कमेटी नए अध्यक्ष पद का चुनाव भी करेगी। ऐसे में राहुल गांधी ने पहले ही संकेत दे दिए हैं कि गांधी परिवार से बाहर का ही कोई अध्यक्ष होगा।

कांग्रेस के नए अध्यक्ष पद को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत, कांग्रेस नेता ज्योतिराव सिंधिया, सचिन पायलट, प्रियंका गांधी वाड्रा जैसे नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं। अब ऐसे में राहुल पहले ही कह चुके हैं कि गांधी परिवार से कोई भी अध्यक्ष नहीं होगा।

आज सुबह ही यूपीए चेयरमैन सोनिया गांधी ने अशोक गहलोत से मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद गहलोत दिल्ली में ही रुकेंगे। उनके जयपुर जाने का कार्यक्रम टाल दिया गया। दोनों के बीच 40 मिनट तक बातचीत हुई। हाल ही में राहुल गांधी ने 5 राज्यों के मुख्यमंत्रियों से भी मुलाकात की थी।

जिसके दो घंटे बाद ही राहुल गांधी ने कहा कि मैंने अपना इस्तीफा दे दिया है और जल्द ही कमेटी नए नाम पर विचार करना चाहिए। यही लोग हैं जो राहुल गांधी और सोनिया गांधी के सबसे करीबी माने जाते हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story