सोनिया गांधी को अस्पताल में क्यों होना पड़ा भर्ती, जानें क्या है बीमारी, पढ़ें हेल्थ अपडेट

सोनिया गांधी को अस्पताल में क्यों होना पड़ा भर्ती, जानें क्या है बीमारी, पढ़ें हेल्थ अपडेट
X
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को नियमित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तो चलिए जानते है कि सोनिया गांधी को अस्पताल क्यों आना पड़ा और उन्हें क्या परेशानी है।

कांग्रेस (Congress) की पूर्व अध्यक्ष और यूपीए प्रमुख सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को नियमित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोनिया गांधी को सांस लेने में तकलीफ के बाद नई दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले उन्हें पिछले साल जून में भी भर्ती कराया गया था। अब अस्पताल की ओर से बयान भी जारी किया गया है।

जिसमें बताया गया है कि सोनिया को अस्पताल क्यों आना पड़ा और उन्हें क्या परेशानी है। सर गंगा राम अस्पताल की ओर से बताया गया है कि सोनिया गांधी को वायरल श्वसन संक्रमण (Viral Respiratory Infection) की निगरानी और इलाज के लिए चेस्ट मेडिसिन विभाग में भर्ती (Sonia Gandhi hospitalized) कराया गया है।'' वह श्वास संबंधी संक्रमण से पीड़ित हैं। डॉक्टरों की टीम ने कहा कि अब उनकी हालत स्थिर है।

अस्पताल के अध्यक्ष डॉ. अजय स्वरूप ने यह जानकारी दी। बता दें सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा भी अस्पताल में भर्ती के समय उनके साथ मौजूद थीं। मंगलवार को उनकी तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और प्रियंका गांधी मंगलवार शाम को भारत जोड़ो यात्रा के बीच दिल्ली लौट आए थे। वही राहुल ने अपनी मां से मिलकर और उनका हालचाल जाना। इसके बाद वह वापस यात्रा में शामिल हो गए है

बता दें इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हैं। उनकी यह यात्रा गुरुवार सुबह शामली जिले के आलम से शुरू हुई और अपनी मंजिल की ओर बढ़ चली हैं। इसके बाद यात्रा आज शाम को हरियाणा के पानीपत पहुंचेगी। यहां राहुल रात को सनौली खुर्द गांव के खेतों में बने टेंट हाउस में विश्राम करेंगे। जिसको लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के हर पुख्ता इंतजाम किए हैं। वही यात्रा के मद्देनजर पानीपत में धारा 144 लागू कर दी है। वही यात्रा के 1 किलोमीटर के दायरे में तत्काल प्रभाव से 7 जनवरी तक अस्थाई रूप से रेड जोन घोषित किया गया है।

Tags

Next Story