लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस में महिला के साथ गैंगरेप, 20 यात्रियों को भी लूटा

लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस (Lucknow-Mumbai Pushpak Express) में एक महिला के साथ कथित तौर पर गैंगरेप (gangrape) किया गया है। इस मामले के संबंध में पुलिस (Police) ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि, फरार चार आरोपियों की पुलिस के द्वारा तलाश की जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बीती रात लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक सात से आठ लुटेरे (robbers) घुस गए। लूटेरों ने करीब 20 यात्रियों से नगदी व सामन लूट (looted) लिया। ट्रेन में अचानक हुई इस घटना से यात्रियों (passengers) में दहशत का माहौल है।
यात्रियों से लूट के अलावा लूटेरों ने ट्रेन में यात्रा कर रही एक 20 साल की महिला (woman) के साथ पहले बदसलूकी की। इसे बाद चलती ट्रेन में महिला के साथ गैंगरेप किया। गैंगरेप की वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद कल्याण जीआरपी (Kalyan GRP) ने लूट और रेप (Rape) का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
फरारा चार आरोपियों को पुलिस कर रही तलाश
पुलिस ने अभी तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वाकि चार की पुलिस के द्वारा तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी बीती रात करीब 9 बजे ट्रेन में दाखिल हुए थे। जानकारी के लिए आपको बता दें कि देश में कानून सख्त होने के बाद भी महिलाओं और लड़कियों के साथ बलात्कार और गैंगरेप की घटनाएं सामने आ रही हैं। देश के किसी न किसी राज्य से हर दिन बलात्कार और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के मामले सामने आते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS