त्रिपुरा में बीजेपी सरकार के 4 साल पूरे, महिला दिवस पर अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

त्रिपुरा में बीजेपी सरकार के 4 साल पूरे, महिला दिवस पर अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान
X
अगरतला रैली के दौरान अमित शाह ने कहा कि हम नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी की स्थापना 200 करोड़ रुपये खर्च करेंगे। जो राज्य के नौजवानों के लिए होगा।

त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी (BJP in Tripura) की सरकार को पूरे 4 साल होने के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) पहुंचे। जहां उन्होंने सरकार की उपलब्धियों के बारे में तो जिक्र किया ही वहीं उन्होंने इसके साथ ही अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर एक बड़ा ऐलान किया और कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है, महिलाओं के सशक्तिकरण का अभियान यहां शुरू होने वाला है।

अगरतला रैली के दौरान अमित शाह ने कहा कि हम नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी की स्थापना 200 करोड़ रुपये खर्च करेंगे। जो राज्य के नौजवानों के लिए होगा। आज हर एक शख्स की आमदनी बढ़ चुकी है। केवल 4 वर्षों में प्रति व्यक्ति आय 13 फीसदी से बढ़कर 1.30 लाख रुपये हो गई। त्रिपुरा में भाजपा सरकार के 4 साल पूरे होने पर अगरतला में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने ऐलान किया कि त्रिपुरा प्रशासन में नौकरियों में 33 फीसदी आरक्षण महिलाओं को मिलने वाला है।

सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। यहां महिला सशक्तिकरण का अभियान शुरू होने वाला है। कुछ समय बाद आनंदपुर में एक सरकारी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण अभियान की शुरुआत करूंगा। हमारी सरकार ने त्रिपुरा में दर्जनों सड़क और रेलवे योजनाओं को पूरा किया है। त्रिपुरा में सरकारी नौकरियों में अब मां-बहनों को 33 फीसदी आरक्षण मिलने जा रहा है।

आगे कहा कि हम यहां त्रिपुरा के युवाओं के लिए राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय के परिसर की आधारशिला रखने आए हैं। भाजपा सरकार बनने के 4 साल बाद मैं देख सकता हूं कि त्रिपुरा जो पहले नशीली दवाओं और नशीली दवाओं के कारोबार से त्रस्त था। आज त्रिपुरा आत्मनिर्भर बनने की ओर बढ़ रहा है। त्रिपुरा के हर गरीब घर में बिजली पहुंचाने का काम भाजपा सरकार ने किया है। उस समय भाजपा ने तय किया था कि हम त्रिपुरा में एक आंदोलन शुरू करेंगे।

शाह ने कहा कि मुझे आज भी याद है जब मैंने पहली बार आंतरिक त्रिपुरा में चलो पलटाई का नारा लगाया था। लोगों के उत्साह से ही पता चला था कि यहां बदलाव होने वाला है। 25 साल तक यहां गरीबों के नाम पर कम्युनिस्टों ने राज किया। लेकिन गरीबों के लिए कुछ नहीं किया। भाजपा और अन्य दलों के 39 से अधिक कार्यकर्ता मारे गए। हमारे देश ने आजादी के 75 साल पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही सुंदर त्रिपुरा के गठन को भी 50 साल पूरे हो चुके हैं। 25 सालों तक कम्युनिस्टों ने त्रिपुरा पर शासन किया। मैं जब 2015 में यहां आया था, तो यहां हर कोई हंगामा कर रहा था।

Tags

Next Story