जयाप्रदा के बयान पर आजम खान को NCW ने भेजा नोटिस

आजम खान की जयाप्रदा को लेकर की गई विवादित टिप्पणी पर महिला आयोग ने आजाम खान को नोटिस जारी किया है। महिला आयोग की प्रमुख रेखा शर्मा ने कहा कि हम चुनाव आयोग को उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए भी लिख रहे हैं क्योंकि उन्हें अब यह सबक सीखना होगा। यह सही समय है, उसे इसे रोकना होगा।
Rekha Sharma, NCW: We are also writing to EC to take strict action against him because he has to learn this lesson now. It's high time, he has to stop this. Women are not sex objects. I think, women voters should vote against such kind of people who are treating women in such way https://t.co/MnxQhAiBLi
— ANI (@ANI) April 15, 2019
रेखा शर्मा ने कहा कि आजम खान हमेशा से महिलाओं को लेकर गंदी बाते करते हैं। एनसीडब्ल्यू ने इस मामले को स्वयं संज्ञान में लिया है, और हम नोटिस भेज रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि आजम खान की इस चुनाव में यह दूसरी विवादित टिप्पणी है। चुनाव आयोग को उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
आपको बता दें कि रविवार को एक चुनावी रैली में जनता को संबोधित करते हुए रामपुर लोकसभा से गठबंधन प्रत्याशी आजम खान ने कहा था कि 'मै 17 दिन में पहचान गया कि इनके नीचे का अंडरवियर खाकी रंग का है'। उनके इस बयान पर कई नेताओं ने ऐतराज जताया है। भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा ने कहा कि मुझे वो चाहे जितनी बेइज्जती करें मैं रामपुर को छोड़कर नहीं जाउंगी।
Jaya Prada on Azam Khan's remark:It isn't new for me,you might remember that I was a candidate from his party in'09 when no one supported me after he made comments against me.I'm a woman&I can't even repeat what he said.I don't know what I did to him that he is saying such things pic.twitter.com/KEKzFvlQbF
— ANI UP (@ANINewsUP) April 15, 2019
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS