वारदात: भारत में सबसे ज्यादा इस अपराध की शिकार होती हैं महिलाएं, आकड़ों में यूपी दूसरे नंबर पर

उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक 19 साल की युवती के साथ हुए गैंगरेप के बाद से देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी है। इस बीच एक सवाल सभी के मन में उठ रहा है कि आखिर देश में महिलाओं के साथ होने वाले इन अपराधों की श्रेणी में सबसे ज्यादा होने वाला अपराध कौन सा है। देशभर में महिलाओं के साथ छेड़छाड़, रेप, गैंगरेप, शोषण, दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा जैसे कई अपराध हैं, इसमें सबसे ज्यादा महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों में घरेलू हिंसा के मामले ज्यादा हैं।
घरेलू हिंसा की सबसे ज्यादा शिकार महिलाएं
एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में सबसे ज्यादा महिलाएं घरेलू हिंसा की शिकार होती हैं। अभी लॉकडाउन के दौरान भी कई तरह के घरेली हिंसा के मामले सामने आए थे। महिला अपराध रिकॉर्ड के आकंड़ों के मुताबिक, साल 2019 के दौरान घरेलू हिंसा सबसे ज्यादा हुईं। इस अपराध का सामने ज्यादातर महिलाओं को करना पड़ता है।
लॉकडाउन में सबसे ज्यादा घरेलू हिंसा के मामले
राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के ताजा रिकॉर्ड के मुताबिक, देश में 30 फीसदी से ज्यादा के मामले घरेलू हिंसा के हैं। वहीं प्रदेशों की बात करें, तो सबसे अव्वल राजस्थान है। उसके बाद उत्तर प्रदेश है। जानकारी के लिए बता दें कि राजस्थान में 18,432 और उत्तर प्रदेश में 18,304 घरेलू हिंसा के सबसे ज्यादा मामले देखे गए हैं। दूसरे नंबर पर रेप के मामले आते हैं। देश में 8 फीसदी महिलाएं रेप और गैंगरेप जैसे अपराध की शिकार होती हैं। देशभर में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाली हिंसा को रोकने के लिए समय-समय पर कई कार्यक्रम भी किए जाते हैं। महिला आयोग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में लॉकडाउन के दौरान घरेलू हिंसा की शिकायतों में कम से कम 2.5 गुना बढ़ोतरी हुई।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS