World Environment Day 2020: जानें क्या है इस बार विश्व पर्यावरण दिवस की थीम और 5 जून को इसे मनाने की वजह

World Environment Day 2020: जानें क्या है इस बार विश्व पर्यावरण दिवस की थीम और 5 जून को इसे मनाने की वजह
X
कोरोना वायरस के चलते इस बार World Environment Day काफी अलग होने वाला है। लोग अपने घर में रहकर ही पर्यावरण को बचाने का रेजूलेशन लेंगे। इसके लिए आप भी अपने घर में पेड़ पौधे लगा सकते हैं। वहीं आपको भी पॉलीथीन और बिजली का कम से कम इस्तेमाल करना चाहिए।

5 जून को हर साल पूरी दुनिया में विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day)मनाया जाता है। इसके साथ ही पर्यावरण की रक्षा करने का मेसेज दिया जाता है। पहली बार यह 5 जून 1972 को मनाया गया था। इसकी शुरूआत स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में हुई थी। वहीं हर इस दिवस की अलग अलग थीम होती है।

जर्मनी के साथ में कोलंबिया मेजबानी कर रहा है

इस बार की थीम समय और प्रकृति है (World Environment Day Theme 2020) वहीं इस दिन अलग अलग देशों में कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं और एक देश मेजबानी करता है।इस बार जर्मनी के साथ में कोलंबिया मेजबानी कर रहा है।

बढ़ता तापमान और प्रदूषण बड़ा खतरा बनता जा रहा है

इंसानों के साथ-साथ सभी जीवों के लिए पृथ्वी का बढ़ता तापमान और प्रदूषण बड़ा खतरा बनता जा रहा है। जिसके कारण जीव-जन्तुओं के विलुप्त होने के साथ ही लोगों को भी कई गंभीर बीमारियां हो रही हैं। इन सबके पीछे का कारण पर्यावरण हो रहा नुकसान है जिसका असर जानवरों पर दिखना शुरू हो गया है और धीरे-धीरे इसे मनुष्यों तक पहुंचने में भी देर नहीं लगेगी।

पर्यावरण के प्रति जागरुक करने की कोशिश की जाती है

अगर हम अपने आप पर्यावरण का ध्यान नहीं रखेंगे, तो धीरे-धीरे जीवन काफी मुश्किल होता चला जाएगा। जिसके जिम्मेदार हम खुद होंगे यही कारण है कि पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए हर साल ये दिन मनाया जाता है। इसके साथ ही लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक करने की कोशिश की जाती है।

Also Read: Good News: अमेरिका ने COVID-19 से ठीक हुए मरीज के खून के नमूने से तैयार की दवा Good News: अमेरिका ने COVID-19 से ठीक हुए मरीज के खून के नमूने से तैयार की दवा

पॉलीथीन और बिजली का कम से कम इस्तेमाल करना चाहिए।

कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते इस बार World Environment Day काफी अलग होने वाला है। लोग अपने घर में रहकर ही पर्यावरण को बचाने का रेजूलेशन लेंगे। इसके लिए आप भी अपने घर में पेड़ पौधे लगा सकते हैं। वहीं आपको भी पॉलीथीन और बिजली का कम से कम इस्तेमाल करना चाहिए।

Tags

Next Story